• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में बताया कि 42 करोड़ से ज्यादा की बताई संपत्ति, जानिए नए सीएम के पास क्या-क्या…

NBTV24 by NBTV24
December 13, 2023
in आज, मध्यप्रदेश, राजनीति, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 42.04 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के दो उप-मुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ली। 58 साल के मोहन यादव उम्र में अपने दोनों सहयोगियों से छोटे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उम्र 59 साल है तो दूसरे उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 66 साल के हो चुके हैं।

कितनी दौलत है?हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण सीट से पर्चा भरा था। 58 वर्षीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 42.04 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 31.97 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। दस साल पहले यानी 2013 में मुख्यमंत्री के पास कुल 16.95 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

उनके दोनों सहयोगियों की बात करें तो राजेंद्र शुक्ल ने 2023 के चुनावी हलफनामे में कुल 30.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। बीते दस साल में उनकी संपत्ति में 14 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 2013 में उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 16.87 करोड़ की सपत्ति बताई थी। वहीं, 2018 में उनकी कुल संपत्ति 32.98 करोड़ रुपये थी। यानीं, बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में में करीब दो करोड़ की कमी आई है।

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की सपत्ति भी मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुकाबले काफी कम है। देवड़ा ने 2023 के चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 4.88 करोड़ रुपये बताई है। 2018 में देवड़ा ने कुल 3.00 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। वहीं, 2013 के चुनाव में उन्होंने अपने पास 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात बताई थी।

मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन घटती बढ़ती रही है नए मुख्यमंत्री की कमाई कमाई की बात करें तो 2018-19 में नए मुख्यमंत्री की कुल कमाई 27.78 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 31.21 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में डॉ. मोहन यादव की कमाई में कमी आई और ये 21.31 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की कमाई में भारी कमी हुई और ये घटकर 12.35 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें दुगुनी बढ़ोतरी हुई और ये 24.20 लाख रुपये हो गई।

मुख्यमंत्री की पत्नी की आय में आई है कमी
डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव की कमाई 2018-19 में 20.76 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई घटी और यह 17.16 लाख रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में सीमा को 21.06 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की पत्नी की कमाई में भारी कमी आई और ये 9.99 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में सीमा को दोबारा नुकसान हुआ और यह 7.07 लाख रुपये ही रही।

इतनी है नकदी शपथ पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि उनके पास 1,41,500 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 3,38,200 लाख रुपये नकद हैं। डॉ. मोहन यादव, पत्नी सीमा यादव और आश्रितों के कुल 17 बैंक खाते हैं। इन खातों में कुल 28.68 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा इनके नाम पर 6.42 लाख रुपये बतौर बांड, डिबेंचर और शेयर कंपनियों में जमा हैं। वहीं, 13.52 लाख रुपये बीमाओं की प्रीमियम के रूप में जमा है। 2.50 करोड़ रुपये व्यक्तिगत ऋण या अग्रिम दिया गया है।

दो वाहनों के मालिक हलफनामे के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री के नाम पर दो वाहन हैं। उनके नाम पर इनोवा कार है जिसकी कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 72 हजार रुपये की सुजुकी असेस स्कूटर रखते हैं।मुख्यमंत्री अपने पास 8.4 लाख रुपये मूल्य का 140 ग्राम गहने रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी सीमा के पास 15 लाख रुपये का 250 ग्राम सोना और 78 हजार रुपये की 1.2 किलो ग्राम चांदी है।
विज्ञापन

रिवॉल्वर और बंदूक भी रखते हैं मोहन यादव
नए मुख्यमंत्री अपने पास एक रिवॉल्वर भी रखते हैं जिसकी कीमत उन्होंने 80 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा 8 हजार रुपये की एक 12 बोर वाली बंदूक है। मोहन यादव के पास 1.52 लाख रुपये कीमत का घरेलू सामान और 2.15 रुपये कीमत का घरेलू फर्नीचर है। इस तरह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास कुल 9.92 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद सीएम के नाम 5.66 करोड़ रुपये, पत्नी सीमा के नाम 1.09 करोड़ रुपये और आश्रितों के नाम करीब एक करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

उज्जैन से लेकर भोपाल तक में जमीन और घर
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पास तीन जगह खेती की जमीन है जबकि सीमा यादव के नाम दो भूखंड हैं जिनकी कुल कीमत 15.88 करोड़ रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री के नाम पर उज्जैन में तीन गैर खेतिहर जमीन हैं, जिनकी कुल कीमत 8.66 करोड़ रुपये है। सीमा के नाम दो वाणिज्यिक भवन हैं, जिनकी कीमत 1.43 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा डॉ. मोहन यादव और पत्नी के नाम कुल दो रिहायशी मकान हैं, जिनकी कीमत 6.14 करोड़ रुपये है। इस प्रकार से मोहन यादव करीब 19.02 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं पत्नी के नाम पर 21.98 रुपए की दौलत है।कमाई का जरिया क्या है?

डॉ. मोहन यादव एम.एल.ए. के रूप में वेतन और भत्ते, किराया, कृषि, व्यवसाय, अन्य स्रोतों से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी सीमा यादव को व्यवसाय, किराया और किसानी से कमाई होती है।डॉ. मोहन यादव ने 2010 में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इससे पहले उन्होंने एलएलबी, बीएससी और एमए की पढ़ाई की।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsमध्यप्रदेश
Previous Post

मोहन यादव ने अपने शपथ पत्र में बताया कि 42 करोड़ से ज्यादा की बताई संपत्ति, जानिए नए सीएम के पास क्या-क्या…

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स…

Related Posts

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

May 21, 2026
ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
मध्यप्रदेश

ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

May 21, 2026
गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 4 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
मध्यप्रदेश

गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 4 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

May 21, 2026
आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
मध्यप्रदेश

आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…

May 21, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

May 21, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स…

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

May 21, 2026
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

May 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

May 21, 2026
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

by NBTV24
May 21, 2026
0

मध्य प्रदेश :– पुलिस अब अपराधों पर नियंत्रण रखने और जनता की मदद करने के लिए क्यूआर कोड सहारा लेने...

Read more
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

May 21, 2026
इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

May 21, 2026
ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

May 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com