• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

नए वर्ष का स्वागत करें स्वस्थ दिल से, जरुर अपनाएं यह परिवर्तन…

NBTV24 by NBTV24
December 22, 2023
in मध्यप्रदेश, मनोरंजन
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:- पिछले 1 से 2 वर्षों में आकस्मिक कार्डियक अरेस्ट के अनेक मामले देखने में आ रहे हैं. बच्चे, जवान या बुजुर्ग, आजकल कोई भी दिल से जुड़ी समस्याओं से अछूता नहीं रहा है. दिल का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. नए वर्ष 2024 में हम यह संकल्प लेकर कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन जीवन में जोड़ेंगे तो दिल को तंदुरुस्त रख सकेंगे. इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल के डॉ. मनोज बंसल, कन्सल्टेन्ट, इंटर्वेंशनल कॉर्डियोलॉजी बता रहे हैं इन परिवर्तनों के बारे में-

अपने वजन को नियंत्रित करें और मोटापे से बचें

अधिक वजन से हृदय रोग, लकवा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं खून में थक्के जमने की संभावना बढ़ जाती है, इसीलिए अधिक वजन को नियंत्रित करने के लिए अपनी जीवन शैली को परिवर्तित करने की ओर ध्यान देना जरुरी है. आजकल वजन बढ़ने की समस्या लोगों में अधिक देखी जा रही है, जिससे दिल के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है. वजन कम करने के लिए भूखा रहना सही नहीं है इसीलिए एक स्वस्थ और बैलेंस डाइट के साथ यदि नियमित व्यायाम किया जाए तो वजन को नियंत्रित किया जा सकता है.

वर्ष में एक बार अपना संपूर्ण बॉडी चेकअप जरूर करवाएं

शहरी जीवन से जुड़ी लाइफ़स्टाइल के कारण ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल आदि बीमारियां होने की संभावना कई गुना अधिक होती है. इन बीमारियों से जुड़े लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं, जिसके लिए हमें अपने फुल बॉडी चेकअप की आवश्यकता होती है. इसी से हमें सही समस्या का पता लग सकता है और इसी अनुसार उचित डॉक्टर से इलाज लिया जा सकता है. चौबीस घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता वाले अस्पताल में अपना चेकअप कराएं, ताकि उचित समय पर तुरंत इलाज मिल सके.

अपने जीवन को तनाव मुक्त रखें

जिन लोगों के जीवन में अधिक तनाव होता है, उनमें हार्ट अटैक और पैरालिसिस का रिस्क बढ़ जाता है. इसके लिए जरूरी है कि खेलकूद या किसी हॉबी में स्वयं को व्यस्त करके तनाव को कम करें.

योग और प्राणायाम

बीते वर्षों में, भारत पूरी दुनिया में योग गुरु के रूप में जाना जाता है. हम सभी अपने जीवन में योग और प्राणायाम को अपनाकर लाइफस्टाइल में सुधार कर बीमारियों से बच सकते हैं.

भोजन में नमक और शक्कर की मात्रा को कम करें

अधिकांश लोगों को स्वाद के लिए भोजन में नमक अधिक मात्रा में डालकर खाने की आदत होती है जो कि सही नहीं है. अधिक नमक लेने से ब्लड प्रेशर का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है. आहार में ऊपर से नमक डालकर खाना भी हानिकारक होता है, इसीलिए टेबल पर ऊपर से नमक ना डालें. वहीं भारत में डायबिटीज के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जिससे हार्ट संबंधित खतरे होने का सीधा संबंध है तो ऐसे में जरूरी है, कि हम अपने खाने में मीठे की मात्रा को नियंत्रित करें.

तंबाकू का प्रयोग ना करें

धूम्रपान अथवा पान मसाले में मौजूद तंबाकू हार्ट अटैक का खतरे को बढ़ा देता है. खासकर युवाओं में तंबाकू का प्रयोग बंद करने के बाद भी अगले 20 से 25 वर्ष तक के लिए हार्ट संबंधित खतरा बना रहता है, इसलिए जरूरी है की तंबाकू से दूरी बनाए रखें.

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें

अपने भोजन में घी, तेल एवं तली हुई चीजों का प्रयोग कम करके अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करना चाहिए क्योंकि कोलेस्टॉल की अधिकता हार्ट ब्लॉकेज या हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा सकती है. LDL यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल जो सिर्फ आहार से नियंत्रित नहीं होता है, इसके लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना भी बेहद जरुरी है.

सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय न व्यतीत करें

एक्सरसाइज और खेलकूद स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. आजकल युवा वर्ग अपने दिन का अधिकतर समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं. जरूरी है कि सोशल मीडिया के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान दें और मोबाइल पर अधिक समय बीताने के बजाए शारीरिक गतिविधियों में संलग्न रहें.

रोज 45 मिनट पैदल जरूर चलें

अमेरिकन कॉलेज आफ कार्डियोलॉजी द्वारा दी जाने वाली गाइडलाइंस में स्पष्ट रूप से कहा गया है की रोज 45 मिनट पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. नियमित रुप से 45 मिनट का समय निकालकर पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हार्ट भी सुचारु रुप से कार्य करने में सक्षम होता है।

Tags: Today latest newsWelcome the new year with a healthy heart
Previous Post

चांदी के गिलास में पानी पीने से कम होता है तनाव! क्या ज्योतिषीय उपाय से कम कर सकते हैं स्ट्रेस और डिप्रेशन, जानें…

Next Post

अगर आपके घर में भी हीटर है तो इन बातों का रखे खास ध्यान,रूम हीटर चलाने के 5 गंभीर नुकसान…

Related Posts

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
मध्यप्रदेश

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

August 6, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…
मध्यप्रदेश

इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…

July 11, 2026
Next Post

अगर आपके घर में भी हीटर है तो इन बातों का रखे खास ध्यान,रूम हीटर चलाने के 5 गंभीर नुकसान…

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

August 10, 2026
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

August 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

August 10, 2026
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…
सामान्य

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए यहां की सरकार देगी 5 करोड़ रुपये…

by NBTV24
August 10, 2026
0

असम :– बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग...

Read more
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ये शेड्यूल…

August 10, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां फहराएंगे तिरंगा…

August 10, 2026
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन जनहित में सुशासन का नया अध्याय…

August 10, 2026
स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

स्टेट पॉवर कंपनीज के 12 संगठनों ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, 10 हजार कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग; 1235 पदों की भर्ती पर जताया आभार…

August 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com