छत्तीसगढ़:– मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इन भर्तियों से पॉवर कंपनियों में लंबे समय से बनी मैनपावर की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।
प्रतिनिधियों ने कहा कि एक ओर कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े OPS बहाली के मुद्दे पर सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर नई भर्तियों से कंपनी की कार्यक्षमता मजबूत होगी।
शिष्टमंडल के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद जताई कि OPS बहाली को लेकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।








