• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बुलडोजर ने जैसे ही तोड़ा 200 साल पुराना मकान, जमीन के अंदर दिखा अजीब नजारा, घबरा गया ड्राइवर….

NBTV24 by NBTV24
January 8, 2024
in आज, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज:- संगम नगरी प्रयागराज में जनवरी 2025 में महाकुंभ आयोजित किया जाना है. महाकुंभ से पहले प्रयागराज में काशी विश्वनाथ और मिर्जापुर के विंध्याचल कॉरिडोर की तर्ज पर ही महर्षि भारद्वाज का भी दिव्य और भव्य कॉरिडोर बनाया जाना है. कॉरिडोर निर्माण की जद में 35 मकान आ रहे हैं, जिन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन भी शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्रवाई में चार मकानों पर बुलडोजर गरजा. जैसे ही एक 200 पुराने मकान को गिराया गया तो वहां जमीन के अंदर अजीब सा नजारा देखने को मिला. ड्राइवर भी घबरा गया और उसने थोड़ी देर के लिए बुल्डोजर को रोक दिया.

दरअसल, जब 200 साल पुराने मकान को गिराया गया तो वहां पर जमीन के अंदर भगवान की बड़ी-बड़ी मूर्तियां नजर आईं. मूर्तियों को देखने को लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने मूर्तियों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया. गौरतलब है कि भारद्वाज कॉरिडोर निर्माण के लिए योगी सरकार ने 13 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है. 3.33 करोड़ की पहली किस्त भी सितंबर 2023 में ही जारी कर दी गई थी. कॉरिडोर में महर्षि भारद्वाज के म्यूरल्स लगेंगे. इसके साथ ही साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महर्षि भारद्वाज के बारे में जानकारी देने वाले साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे.

सरकार की मंशा महर्षि भारद्वाज की तपस्थली को पुनर्स्थापित किए जाने की है. यहां पर महर्षि भारद्वाज का मंदिर भी स्थित है, उसका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और उसके आसपास के अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा. महर्षि भारद्वाज के कॉरिडोर को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है. प्रसाद की दुकानों को भी ठीक ढंग से स्थापित कराया जाएगा. भारद्वाज कॉरिडोर हिंदू मंदिर शैली पर आधारित होगा. यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को इस पुनर्निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था बनाया गया है.

महर्षि भारद्वाज के महत्व को समझाने के लिए ही म्यूरल्स लगेंगे. संगम की धरती पर पूरे देश से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यहां पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी श्रद्धालु यहां के महत्व को समझ सकें, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी. सड़क से लेकर महर्षि भारद्वाज मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण होगा और इसकी थीम महर्षि भारद्वाज की जीवन और उनके अनुसंधान पर आधारित होगी। छोटे-छोटे निर्माण को ध्वस्त कर यहां पर आरती स्थल का भी निर्माण किया जाएगा. परिसर में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा. कॉरिडोर का एक भव्य गेट भी तैयार किया जाएगा.

गौरतलब है कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में प्रयागराज के भारद्वाज मुनि आश्रम का उल्लेख किया है. उनके आश्रम को देश का पहला गुरुकुल होने का सौभाग्य प्राप्त है. महर्षि भारद्वाज को पहला कुलगुरु यानी कुलपति भी बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि वैदिक काल में इस स्थान पर एक भव्य गुरुकुल था, जहां देशभर के छात्र आकर वैदिक शिक्षा ग्रहण करते थे. महर्षि भारद्वाज का आश्रम प्राचीन काल में अपनी प्रमाणिकता और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विश्व विख्यात था. भारद्वाज मुनि के गुरुकुल में देशभर से आने वाले विद्यार्थी ज्ञान अर्जन के साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान भी करते थे. पिछले कुंभ के दौरान भारद्वाज आश्रम के पास स्थित पार्क का जीर्णोद्धार किया गया था. यहां पर योगी सरकार ने भव्य प्रतिमा लगवाई थी. कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत भारद्वाज कॉरिडोर को इसकी प्राचीन और पौराणिकता के साथ स्थापित किया जाएगा ताकि विश्व पटल पर यह तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो सके।

Tags: a strange sight was seen inside the groundAs soon as the bulldozer demolished a 200 year old houseHindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

सफेद शर्ट पर लगा गया है तेल का दाग, तो इस एक चीज से मिनटों में हो जाएगा साफ….

Next Post

मनी प्लांट के पत्ते हो रहे हैं पीले, जानें कारण और इसके उपाय….

Related Posts

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
मध्यप्रदेश

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

August 6, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
Next Post

मनी प्लांट के पत्ते हो रहे हैं पीले, जानें कारण और इसके उपाय….

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

August 19, 2026
NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

August 19, 2026
पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

August 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

August 19, 2026
NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

August 19, 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

by NBTV24
August 19, 2026
0

कोरबा :–कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों Dentist,...

Read more
NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

NEET से JPSC-JSSC तक भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, अब बिलासपुर के डी.पी. विप्रा लॉ कॉलेज की मेरिट सूची विवादों में HOD संतोष ठाकुर की भूमिका पर लगे गंभीर आरोप…

August 19, 2026
पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

पाली परियोजना में पोषण आहार के नाम पर बड़ा खेल बच्चों के हिस्से के रेडी टू ईट पर कमीशन के गंभीर आरोप…

August 19, 2026
OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

OpenAI का Teens के लिए नया ChatGPT, बच्चों को सीधे जवाब नहीं, सिखाएगा ये तरीका…

August 19, 2026
प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

प्रदेश के किसानों के लिए राहत, अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, जानें पूरा तरीका…

August 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com