छत्तीसगढ़:– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई परिसर में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और युवाओं को विभिन्न औद्योगिक संस्थानों से जोड़ना रहा।
इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से दो प्रकार की भर्तियां की जा रही हैं। पहली, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सीधी नौकरियों के लिए भर्ती, और दूसरी, आईटीआई उत्तीर्ण एवं सामान्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदकों को अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए यह आयोजन किया गया। प्लेसमेंट कैंप में 9 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से 250 से अधिक रिक्तियों की जानकारी दी गई। पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।












