• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..

NBTV24 by NBTV24
March 27, 2026
in सामान्य
0
फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स और निर्यात नियमों में अहम बदलाव किए हैं। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। हालांकि, इस कटौती के बावजूद आम उपभोक्ताओं को रिटेल कीमतों में तुरंत राहत नहीं मिलेगी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं।

सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क नियम, 2017 में संशोधन करते हुए पेट्रोल, हाई-स्पीड डीजल (HSD) और ATF पर नियम 18 और 19 को लागू न करने का फैसला लिया है। इससे खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (PSUs) को राहत मिली है। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को ईंधन निर्यात करने पर इन कंपनियों को पहले जैसी छूट मिलती रहेगी।

निर्यात को बढ़ावा देने की कोशिश
सरकार ने निर्यात के लिए भेजे जाने वाले हाई-स्पीड डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) 18.5 रुपये प्रति लीटर तय किया है, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर यह शुल्क शून्य रखा गया है। इससे पेट्रोल निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है। साथ ही, डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 3 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।

एविएशन सेक्टर को राहत
विदेशी एयरलाइंस को ईंधन आपूर्ति और निर्यात के मामलों में सरकार ने बुनियादी उत्पाद शुल्क (Basic Excise Duty) और कृषि उपकर (AIDC) हटाने का फैसला किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय एविएशन सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है।

ATF पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर किया गया था, लेकिन एक अन्य अधिसूचना के जरिए इसे प्रभावी रूप से घटाकर 29.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। साथ ही, कुछ शर्तों के तहत ATF निर्यात पर इस शुल्क से पूरी छूट भी दी गई है। इसके अलावा, आयातित ATF पर अतिरिक्त सीमा शुल्क (Customs Duty) भी हटा दिया गया है, जिससे एयरलाइंस की लागत कम हो सकती है।

आम जनता को तुरंत फायदा क्यों नहीं?
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल कंपनियों की लागत कम होती है। लेकिन अगर पेट्रोल-डीजल के पंप दाम तुरंत नहीं घटाए जाते, तो इसका सीधा फायदा कंपनियों को मिलता है। इससे उनका मुनाफा (मार्जिन) और कैश फ्लो बेहतर होता है, और उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होती है। पहले जब कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, तब कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में अब ड्यूटी में कमी से उन्हें राहत मिल रही है।

सरकार के इन फैसलों से तेल और एविएशन सेक्टर में टैक्स ढांचे को सरल और स्पष्ट बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, आम लोगों को इसका सीधा फायदा कब मिलेगा, यह अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Tags: Hindi newsIndiaMassive tax cuts on fuel: Excise duty has been reduced by ₹3 on petrol and to zero on diesel. The question remains: whythenToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आज अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य दर्शन…

Next Post

केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

Related Posts

आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…
सामान्य

आखिर नीलम के साथ पुखराज पहनने से क्यों मना किया जाता है जानिए नुकसान…

July 3, 2026
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, इन्हें दिए आदेश
सामान्य

ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, इन्हें दिए आदेश

July 3, 2026
एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…
छत्तीसगढ़

एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

July 3, 2026
रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…
सामान्य

रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

June 28, 2026
IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…
सामान्य

IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

June 28, 2026
दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…
सामान्य

दवा असली या नकली एक QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जन्म कुंडली, इन दवाओं पर नया नियम…

June 26, 2026
Next Post
केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

July 4, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

मुख्यमंत्री साय इस दिन करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

July 4, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

मुख्यमंत्री साय इस दिन करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण…

July 4, 2026
नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़

नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

by NBTV24
July 4, 2026
0

छत्तीसगढ़:–कांग्रेस हो चुकी है पीडीएफ याने पर्दा डालो फोर्स कांग्रेस को गरीबों की नहीं, अपने करीबियों की चिंता है -...

Read more
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

मुख्यमंत्री साय इस दिन करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण…

July 4, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

मुख्यमंत्री साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली इतने रुपये की स्वास्थ्य सहायता …

July 4, 2026
इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले…

July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

July 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com