• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया, वैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंता, जानिए क्या है वजह

NBTV24 by NBTV24
June 16, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया, वैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंता, जानिए क्या है वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : क्या अब मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा है? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है, क्योंकि सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल ग्रह से टकराया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से बताया गया है कि मंगल ग्रह से एक विशाल सौर तूफान टकराया है। मई के आखिरी में सूर्य से यह सौर तूफान निकला था। ऑरोरा, आवेशित कणों और विकिरण के प्रवाह ने मंगल ग्रह को घेर लिया।

बीते एक साल से सूर्य में ज्यादा गतिविधियां हो रही है। दरअसल, सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र के चरम पर पहुंच रहा है। सोलर मैक्सिमम के नाम से भी इसे जाना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सूरज से निकला सौर तूफान पहले पृथ्वी की तरफ आ रहा था, लेकिन फिर इसकी दिशा मंगल ग्रह की तरफ बदल गई। इससे पृथ्वी की तरफ आने वाला खतरा टल गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते मई महीने में सूरज से निकला सौर तूफान मंगल ग्रह की सतह से टकरा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि बीते एक साल में सूरज में काफी ज्यादा सक्रियता दिख रही है, क्योंकि वह अपने 11 साल के सौर चक्र के चरम पर है। सोलर मैक्सिम के इस साल के अंत होने की भविष्यवाणी की गई है।

अब सूरज से एक्स क्लास फ्लेयर्स निकल रहे हैं, जिन्हें सोलर फ्लेयर्स में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। इसके साथ ही कोरोनल मास इजेक्शन या प्लाज्मा नाम के आयनित गैस के बादल सूरज के बाहरी क्षेत्र से निकल रहे हैं। मई में पृथ्वी पर पहुंचे सौर तूफानों ने रंगीन ऑरोरा को जन्म दिया। यह उत्तरी कैलिफोर्निया और अलबामा जैसे इलाकों में आसमान में नजर आए। शायद ही यह कभी दिखाई देते हैं।

सूर्य के धब्बों के एक विशाल समूह से निकला सौर तूफान पृथ्वी की तरफ आ रहा था, लेकिन वह मंगल की दिशा में घूम गया। खगोलविदों की तरफ से मंगल ग्रह पर सौर तूफान के प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से जानने के लिए लाल ग्रह के चारों तरफ परिक्रमा करने वाले ऑर्बिटर और इसकी सतह पर चलने वाले रोवर्स का इस्तेमाल किया गया है। वैज्ञानिकों ने यह बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की है कि भविष्य में लाल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री किस प्रकार के विकिरण स्तरों का अनुभव कर सकते हैं।

सोलर ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन कर रहा है। इसके एकत्र किए डेटा के मुताबिक, सबसे चरम सौर तूफान 20 मई को सूर्य से निकलने वाले X12 फ्लेयर के बाद आया था। इस विशाल फ्लेयर से मंगल की तरफ एक्स-रे और गामा किरणें तेजी से गईं और फ्लेयर के तुरंत बाद एक कोरोनल मास इजेक्शन निकला। इसने लाल ग्रह की तरफ आवेशित कणों को फेंका।

सौर तूफान को किसने देखा?

अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि एक्स-रे और गामा किरणें प्रकाश की गति से मंगल पर पहुंचीं। इसके बाद दस मिनट के अंदर आवेशित कण पहुंचे। वर्तमान में मंगल ग्रह के भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में गेल क्रेटर की खोज कर रहे क्यूरियोसिटी रोवर ने सौर तूफान के दौरान अपने नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करके ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें ली हैं। नासा के मुताबिक, छवियों में देखी जा सकने वाली बर्फ जैसी सफेद धारियां क्यूरियोसिटी के कैमरों से टकराने वाले आवेशितकणों का परिणाम हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों को कितना खतरा है?

क्यूरियोसिटी ने अपने रेडिएशन असेसमेंट डिटेक्टर इस्तेमाल किया और तूफान के समय ग्रह पर पड़ने वाले विकिरण की मात्रा को मापा। इससे एक अंतरिक्ष यात्री 30 चेस्ट एक्स-रे के बराबर विकिरण का अनुभव करता है, जो घातक नहीं है। हालांकि, यह विकिरण में सबसे बड़ा उछाल है। इसे रोवर के उपकरण ने करीब 12 साल पहले लैंडिंग के बाद से मापा है। अब अधिकतम विकिरण को समझने से वैज्ञानिकों को यह योजना तैयार करने में मदद मिलेगी कि आने वाले समय में मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा कैसे की जाए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्लीवैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंतासूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया
Previous Post

सफलता के लिए प्रेरित करते हैं संस्कृत के ये 6 श्लोक, जो भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

Next Post

गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके

Related Posts

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
सामान्य

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…
सामान्य

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026
AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…
सामान्य

AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

July 25, 2026
रात 10 नहीं अब इतने बजे ही गिर जाएंगे शराब के ठेकों के शटर, जंतर-मंतर पर हंगामे के बाद सख्त हुआ प्रशासन…
सामान्य

रात 10 नहीं अब इतने बजे ही गिर जाएंगे शराब के ठेकों के शटर, जंतर-मंतर पर हंगामे के बाद सख्त हुआ प्रशासन…

July 25, 2026
सूर्य देव से जुड़ी ये 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ…
सामान्य

सूर्य देव से जुड़ी ये 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ…

July 25, 2026
सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…
सामान्य

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

July 24, 2026
Next Post
गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके

गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

July 25, 2026
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
सामान्य

ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

by NBTV24
July 25, 2026
0

नई दिल्ली:– केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने...

Read more
आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक

July 25, 2026
राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

July 25, 2026
AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया में छात्रों को लेकर दिया ये संदेश…

July 25, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com