• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में एक अंतरधार्मिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि- विपरीत परिस्थितियों में शक्ति देती हैं धार्मिक विश्वास और प्रथाएं…

NBTV24 by NBTV24
October 26, 2023
in आज, राजनीति, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि धार्मिक विश्वास और प्रथाएं विपरीत परिस्थितियों में राहत, आशा और शक्ति प्रदान करती हैं। श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक अंतरधार्मिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राष्ट्रपति ने कहा कि धर्म जीवन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, धार्मिक विश्वास और प्रथाएं हमें विपरीत परिस्थितियों में राहत, आशा और शक्ति प्रदान करती हैं। प्रार्थना और ध्यान मनुष्यों को आंतरिक शांति और भावनात्मक स्थिरता का अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं।

लेकिन शांति, प्रेम, पवित्रता और सत्य जैसे मौलिक आध्यात्मिक मूल्य हमारे जीवन को सार्थक बनाते हैं। इन मूल्यों से रहित धार्मिक प्रथाएं हमें लाभान्वित नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए, सहिष्णुता, परस्पर सम्मान और सद्भाव के महत्व को समझना आवश्यक है।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि प्रत्येक मानव आत्मा स्नेह और सम्मान की हकदार है। आत्मबोध का भाव, मूल आध्यात्मिक गुणों के अनुसार जीवन-यापन करना और परमात्मा के साथ आध्यात्मिक संबंध रखना ही सांप्रदायिक सद्भाव और भावनात्मक एकीकरण का सहज साधन है।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रेम और करुणा के बिना मानवता का अस्तित्व नहीं है। जब विभिन्न धर्मों के लोग सद्भाव से एक साथ रहते हैं, तो समाज और देश का सामाजिक ताना-बाना सुदृढ़ होता है। यही शक्ति देश की एकता को और मजबूत करती है तथा उसे प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में स्थापित करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी का सहयोग आवश्यक होगा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअंतरधार्मिक बैठक को संबोधित कियाद्रौपदी मुर्मूनई दिल्लीराष्ट्रपति भवन में
Previous Post

भारत की अर्थव्यवस्था रॉकेट पर सवार , जानिए कब बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था…

Next Post

कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल… इससे पहले ट्वीट कर कह दिया यह बड़ी बात…?

Next Post

कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल… इससे पहले ट्वीट कर कह दिया यह बड़ी बात…?

Recent News

इन्वेस्टर कनेक्ट: गुजरात में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के नए द्वार खुलने जा रहे

इन्वेस्टर कनेक्ट: गुजरात में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के नए द्वार खुलने जा रहे

November 11, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
भारत की अर्थव्यवस्था 6.8 % से बढ़ेगी: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने जताई उम्मीद

भारत की अर्थव्यवस्था 6.8 % से बढ़ेगी: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने जताई उम्मीद

November 11, 2025
दिल्ली लाल क़िले के समीप हुआ कार विस्फोट: 9 जख्मी, सुरक्षा एजेंसियों ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया

दिल्ली लाल क़िले के समीप हुआ कार विस्फोट: 9 जख्मी, सुरक्षा एजेंसियों ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया

November 11, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इन्वेस्टर कनेक्ट: गुजरात में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के नए द्वार खुलने जा रहे

इन्वेस्टर कनेक्ट: गुजरात में छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के नए द्वार खुलने जा रहे

November 11, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com