• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि – बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत…

NBTV24 by NBTV24
December 10, 2023
in आज, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्भीकता और निडरता के साथ पूरे साहस से मुकाबला किया, कार्यकर्ताओं ने झूठे मुकदमो और लाठी चार्ज के सामने भी नहीं झुके।

अत्याचारी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ हर धरना, घेराव, आंदोलन, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जमकर माहौल बनाया जनता के बीच में जागृति लाकर झूठे वादों और भ्रष्टाचार की पोल खोली, भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे प्राभावित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। जनता का जो आशीर्वाद भाजपा को मिला है उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, अब विधायकों की ये जिम्मेदारी है कि वे जनता भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर विकास में अपना योगदान दे।

दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज 5 में से 4 सीटों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, शराब महाघोटाला पर प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल सभा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को जिला संगठन के आव्हान पर तत्परता से पूरा किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर बनाने में पूरे डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना लगातार बहाया, संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही भाजपा की जीत का आधार बनी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत हुआ और स्वच्छ प्रशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।

भाजपा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की जीत अभी अधूरी है, 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण अहिवारा सजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़दुर्ग
Previous Post

इस्तीफा नहीं देंगे कमलनाथ… जानिए क्या है वजह

Next Post

डॉग के बच्चे के साथ हुई बर्बरता में सीएम शिवराज हुए सख्त, आरोपी के ख़िलाफ़ होगी कड़ी कार्रवाई

Related Posts

बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी…
छत्तीसगढ़

बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी…

May 21, 2026
बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद
छत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

May 19, 2026
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…
छत्तीसगढ़

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…

May 19, 2026
सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…

May 17, 2026
Next Post

डॉग के बच्चे के साथ हुई बर्बरता में सीएम शिवराज हुए सख्त, आरोपी के ख़िलाफ़ होगी कड़ी कार्रवाई

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

May 21, 2026
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

May 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

May 21, 2026
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई

by NBTV24
May 21, 2026
0

मध्य प्रदेश :– पुलिस अब अपराधों पर नियंत्रण रखने और जनता की मदद करने के लिए क्यूआर कोड सहारा लेने...

Read more
नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

May 21, 2026
नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

May 21, 2026
इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

May 21, 2026
ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

May 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com