• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

NBTV24 by NBTV24
June 4, 2026
in सामान्य
0
पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बड़ा बोझ बढ़ने वाला है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने मंगलवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली संभावित बढ़ोतरी से पूरी अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले महीनों में माल ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) और विनिर्माण लागत (मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट) बढ़ने से सुबह के दूध से लेकर पहनने वाले कपड़ों तक, रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज महंगी हो सकती है।
₹10 प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं ईंधन के दाम
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 मई के बाद से ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। अगर यही रुख जारी रहा, तो निकट भविष्य में यह बढ़ोतरी ₹10 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।
महंगाई पर सीधा असर: ईंधन की कीमतों में हुई ₹7.5 की बढ़ोतरी से खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में करीब 0.36% की वृद्धि हो सकती है। वहीं, यदि कीमतें ₹10 तक बढ़ती हैं, तो खुदरा महंगाई सीधे 0.48% तक बढ़ जाएगी।

क्यों महंगी हो जाएंगी रोजमर्रा की चीजें?
देश में होने वाली कुल माल ढुलाई का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा सड़क मार्ग (सड़क परिवहन) के जरिए होता है। ट्रक और अन्य मालवाहक वाहनों की कुल लागत का 42% हिस्सा सिर्फ पेट्रोल-डीजल पर खर्च होता है। ऐसे में ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ेगा, जिसका सीधा असर इन चीजों पर पड़ेगा:
खाद्य उत्पाद: दूध, ताजे फल, दालें, चाय-कॉफी, मसाले, अंडे, मांस और मछली जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी, क्योंकि ये पूरी तरह परिवहन नेटवर्क पर निर्भर हैं।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: कपड़ा (रेडीमेड कपड़े), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (टीवी, फ्रिज आदि), लकड़ी के उत्पाद, सीमेंट, सिरेमिक, रसायन, कोयला और धातु क्षेत्रों में भी लागत बढ़ जाएगी।
कंपनियां उपभोक्ताओं पर डालेंगी बोझ
लागत बढ़ने की स्थिति में कंपनियां अपना नुकसान बचाने के लिए दो रास्ते अपना सकती हैं—या तो वे सीधे तौर पर उत्पाद के दाम बढ़ाकर इसका पूरा बोझ उपभोक्ताओं की जेब पर डाल देंगी, या फिर कीमत उतनी ही रखकर पैकेट के अंदर उत्पाद की मात्रा (Quantity) घटा देंगी। हालांकि, सितंबर 2025 में हुई जीएसटी (GST) दरों की कटौती से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन वह इस भारी-भरकम ऊर्जा लागत को संभालने के लिए नाकामी साबित होगी।

कच्चे तेल की कीमतें अनुमान से कहीं ज्यादा
क्रिसिल के अनुसार, इस चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में कच्चे तेल की औसत कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल रही है। यह आंकड़ा सरकार और आरबीआई के पूरे साल के अनुमानित बजट (95 डॉलर प्रति बैरल) से कहीं ज्यादा है।

RBI के लिए बढ़ेगी चुनौती, मानसून पर भी नजर
राहत की बात बस इतनी है कि वर्तमान में कुल मुद्रास्फीति (सकल महंगाई दर) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4% के तय लक्ष्य से नीचे बनी हुई है। हालांकि, आगे इसके बढ़ने का पूरा अनुमान है, फिर भी यह आरबीआई के संतोषजनक दायरे (2 से 6 फीसदी) के भीतर ही रहेगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…

Next Post

ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए शक्त निर्देश

Related Posts

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति…
सामान्य

प्रदेश में मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को…

September 7, 2026
महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, 5925 महिलाओं के नाम हटे, अब इन हितग्राहियों की बारी…
सामान्य

महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, 5925 महिलाओं के नाम हटे, अब इन हितग्राहियों की बारी…

September 7, 2026
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…
सामान्य

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल…

September 6, 2026
रसोई में इन 5 चीजों को कभी न होने दें पूरी तरह खाली, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर…
सामान्य

रसोई में इन 5 चीजों को कभी न होने दें पूरी तरह खाली, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर…

September 6, 2026
13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
सामान्य

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …

September 5, 2026
सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
सामान्य

सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

September 5, 2026
Next Post
ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए शक्त निर्देश

ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने- कलेक्टर ने दिए शक्त निर्देश

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

September 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

by NBTV24
September 8, 2026
0

छत्तीसगढ़:– सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के समग्र विकास को एक नई दिशा...

Read more
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी मुख्यमंत्री साय…

September 8, 2026
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त जिला कलेक्टर से की फोन पर ये बात…

September 8, 2026
राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय

September 8, 2026
PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

September 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com