![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/01/images-24.jpeg)
बेंगलुरुः कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में कक्षा 1 से 9वीं तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया है।
Schools will closed in the entire city कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि हमने फैसला किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को छोड़कर बेंगलुरु में बाकी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रहेंगे। राज्य भर में स्कूल पूरी तरह से बंद नहीं किए गए हैं। कोरोना मामले के आधार पर स्कूलों को बंद करने का फैसला स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।
बता दें कि देश के राज्यों में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यूपी में सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 16 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं झारखंड में स्कूल सहित सभी शिक्षण संस्थानों को 15 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गोवा में स्कूलों को 26 जनवरी 2022 तक के लिए बंद किया गया है। पहली से 9वीं तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।