• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

NBTV24 by NBTV24
May 4, 2026
in मध्यप्रदेश
0
बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:–पश्चिम बंगाल-असम में बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार
– राहुल-प्रियंका गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– सनातन संस्कृति को गाली देने का डीएमके को मिला सिला
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा देश

भोपाल। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ झालमुड़ी का आनंद उठाया। इस अवसर पर वे कांग्रेस सहित विपक्ष पर भी बरसे। उन्होंने विपक्ष की इस हालत के पीछे नारी शक्ति का अपमान, देश को बांटने की राजनीति जैसे कारण बताए। उन्होंने भाजपा की इस जीत को महाकाल का आशीर्वाद और देशभक्तों की विजय बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने तीसरी बार असम में सरकार बनाई है। हमने पिछले पश्चिम बंगाल के चुनाव में आधा रास्ता तय किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वहां प्रचंड जीत प्राप्त की है। इस प्रचंड जीत के साथ जनता ने यह बता दिया कि वह अलगाववादियों-घुसपैठियों के खिलाफ है, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद कर रही है। टीएमसी के खिलाफ जनता का आक्रोश फूट पड़ा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि केरल सहित हर जगह एनडीए की ताकत का बढ़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

एनडीए अपना रिकॉर्ड तोड़ेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारे सारे नेतृत्व ने आपस में झालमुड़ी का आनंद बांटा है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों लोकसभा में देश की आधी आबादी नारी शक्ति को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडी गठबंधन ने जिस ढंग से मजाक उड़ाया था, डीएमके ने उत्तर-दक्षिण को बांटने का पाप किया था, सनातन संस्कृति को डेंगू-मच्छर और पता नहीं क्या-क्या बोला था, जनता ने आज हर उस चीज का प्रतिकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में बीजेपी का 17वां मुख्यमंत्री होगा।

इस तरह भाजपा और एनडीए अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पहले एनडीए की 21 सरकारें थीं, अब बंगाल को मिलाकर इनकी संख्या 22 होगी।

बंगाल में आएगी विकास की बयार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल अच्छा प्रांत था। लेकिन, पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी, फिर तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल का नुकसान किया। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में बंगाल का पीछे रहना जनता को पसंद नहीं था। बंगाल में कमल खिला है तो अब विकास की बयार आएगी। मैं अपनी ओर से पूरी पार्टी को बधाई देता हूं। हम सब देश के साथ हैं। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नई ऊंचाई की तरफ जा रहा है। इस जनादेश के लिए जनता का आभार। एनडीए की बढ़ती जीत, एनडीए की सफलता को हम भगवान महाकाल का आशीर्वाद मानते हैं। इसे हम घुसपैठियों के खिलाफ देशभक्तों की जीत भी मानते हैं।

Tags: Amidst the BJP's landslide victoryHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
प्रधानमंत्री का दमोह दौरा लगभग तय 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला…

May 3, 2026
बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…
मध्यप्रदेश

बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…

May 2, 2026
एमपी बोर्ड ने छात्रों को दी राहत, 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई और आगे…

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

हाईकोर्ट ने सरकारी सर्कुलर को किया निरस्त अब सीनियरिटी नहीं योग्यता से बनेंगे प्राचार्य, जानें पूरा मामला…

May 1, 2026
बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

May 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

May 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…
मध्यप्रदेश

बीजेपी की प्रचंड जीत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- जनता को पसंद नहीं था बंगाल का पीछे रहना…

by NBTV24
May 4, 2026
0

नई दिल्ली:–पश्चिम बंगाल-असम में बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार- राहुल-प्रियंका गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- सनातन संस्कृति...

Read more
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल…

May 4, 2026
बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

May 4, 2026
794 पदों पर रोजगार मेला, 6 मई को युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…

May 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com