• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…

NBTV24 by NBTV24
March 1, 2026
in छत्तीसगढ़
0
होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा, :– कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे होली, ईद और गुड फ्राइडे जैसे अपने पर्व-त्यौहारों को आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिला प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि त्यौहारों के दौरान आवश्यक सहयोग लगातार प्रदान किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए गए। होली के दौरान रासायनिक रंगों एवं मुखोटों के विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाने और लोगों को हर्बल रंगों के प्रयोग हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया। यह भी अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पर अनावश्यक रूप से रंग न लगाए ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। शांति समिति के सदस्यों ने होली त्योहार को मिल-जुलकर, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। अपर कलेक्टर श्री पटेल ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है, इसलिए सभी नागरिकों को प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से इस पर्व को मनाना चाहिए।

होलिका दहन को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन केवल सुरक्षित और खुले स्थानों पर ही किया जाए। इलेक्ट्रिक तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास तथा तंग गलियों जैसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर होलिका दहन न करने की हिदायत दी गई ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच सुनिश्चित हो सके। होली के दिन शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे दुकानें न लगाने का अनुरोध किया गया ताकि अनावश्यक जाम की स्थितियाँ उत्पन्न न हों। पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग करने, दमकल एवं एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रखने तथा भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए। होली के अवसर पर तालाबों और नदियों में नशे की हालत में गहराई वाले स्थानों में नहीं उतरने तथा स्नान स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह भी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बैठक में जानकारी दी कि होली के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने, हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग लगाने, मुखौटा पहनकर हुटिंग करने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुंडे-बदमाशों पर निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने ट्रक मालिकों से अपने ट्रकों को सुरक्षित पार्किंग के निर्देश दिये ताकि अनावश्यक दुर्घटना न हो। एसडीएम सरोज महिलांगे ने कानून व्यवस्था बनाये रखने और सभी धर्म के पर्व का सम्मान करते हुए षांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग लगाने या किसी प्रकार की दबंगई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने, एक-दूसरे का सम्मान करने और पर्व को सद्भावपूर्वक मनाने की अपील की गई।
रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्रिश्चियन समाज के गुड फ्राइडे पर्व के मद्देनजर चर्चों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। नगर निगम को होली के दिन शहर में पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पास्टर नानजी भाई पटेल, आर. के. मसीह, जामा मस्जिद के शब्बीर अहमद, हाजी एहलाक खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह, जुम्मन खान रिजवी, अफजल रहमान, गुलाम शेरवानी, चेतन राठौर, सीएमएचओ डॉ. एन. एन. केशरी, जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति, आबकारी विभाग से डॉ. राकेश राठौर, विद्युत विभाग (सिटी) के ईई रोशनलाल वर्मा, होमगार्ड तथा नगर निगम के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Tags: Appeal to celebrate HoliHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

खामेनेई की मौत के बाद खतरनाक हुआ ईरान, अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर किया अटैक, अब ट्रंप की नींद हुई हराम…

Next Post

राजधानी लौटते ही एक्शन में मोदी, आज रात CCS की अहम बैठक…

Related Posts

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई
छत्तीसगढ़

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात…

June 8, 2026
इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…
छत्तीसगढ़

इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

June 8, 2026
साय कैबिनेट की अहम बैठक कल ट्रांसफर पॉलिसी और कैशलेस योजना पर हो सकता है ये फैसला…
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक कल ट्रांसफर पॉलिसी और कैशलेस योजना पर हो सकता है ये फैसला…

June 8, 2026
खाद-बीज वितरण पर सीएम साय का बड़ा निर्देश, इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता…
छत्तीसगढ़

पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय

June 8, 2026
प्रदेश में मानसून अलर्ट, रायपुर में नई मिनी सिटी बस सेवा शुरू, कांग्रेस का आज प्रदर्शन, यहां गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून अलर्ट, रायपुर में नई मिनी सिटी बस सेवा शुरू, कांग्रेस का आज प्रदर्शन, यहां गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ…

June 8, 2026
Next Post
राजधानी लौटते ही एक्शन में मोदी, आज रात CCS की अहम बैठक…

राजधानी लौटते ही एक्शन में मोदी, आज रात CCS की अहम बैठक…

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

June 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग
सामान्य

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

by NBTV24
June 8, 2026
0

कोरबा:–सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जिला प्रशासन द्वारा आज राजीव...

Read more
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

June 8, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात…

June 8, 2026
इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

June 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com