• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

आपके घर में भी हैं चूहे? जानलेवा संक्रमण का जोखिम:भारत-अमेरिका में रिपोर्ट किए गए मामले…

NBTV24 by NBTV24
April 17, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
आपके घर में भी हैं चूहे? जानलेवा संक्रमण का जोखिम:भारत-अमेरिका में रिपोर्ट किए गए मामले…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दुनियाभर में जारी कोरोना के खतरों के बीच अमेरिका के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों घातक ‘जूनोटिक संक्रमण’ ह्यूमन लेप्टोस्पायरोसिस के मामले भी बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि ये बीमारी तेजी से फैल सकती है और इससे मौत का खतरा भी अधिक देखा जाता रहा है। यहां जानना जरूरी है कि जूनोटिक संक्रमण उन संक्रमणों को कहा जाता है जो मुख्यरूप से जानवरों और इंसानों के बीच में फैलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी इसके मामले पहले से ही देखे जाते रहे हैं। इस संक्रामक रोग के कारण मृत्युदर 5-15 फीसदी के बीच रहा है।

लेप्टोस्पायरोसिस को वेइल डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूयॉर्क शहर के विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी कर कहा है कि ये संक्रामक बीमारी विश्व स्तर पर देखी जा रही है। जिन स्थानों पर चूहे अधिक होते हैं वहां इसका खतरा भी अधिक देखा जाता रहा है। चूहों के मूत्र के संपर्क में आने के कारण इसका जोखिम हो सकता है। लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षणों और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी गई है।

भारत में भी रहा है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, भारत में भी इस संक्रामक रोग के मामले बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं। उल्लेखनीय मृत्युदर के कारण भारत लेप्टोस्पायरोसिस का हॉटस्पॉट रहा है। केरल, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे तटीय क्षेत्रों में इसके मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता की कमी बनी हुई है।

जिन स्थानों पर धान की खेती जैसी कृषि गतिविधियां होती हैं, भूमिगत सीवरों से जुड़े व्यवसाय होते हैं या जिन लोगों के घरों में चूहे होते हैं वहां इसका खतरा अधिक हो सकता है।

लेप्टोस्पायरोसिस और इसका खतरा

लेप्टोस्पायरोसिस मुख्यरूप से संक्रमित जानवरों से मनुष्यों को हो सकता है। इसके बैक्टीरिया त्वचा में घाव, आंखों और म्यूकस के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। संक्रमण की स्थिति ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड को प्रभावित करने के साथ कुछ लोगों में इंसेफेलाइटिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। कुछ लोगों में ये संक्रमण फेफड़ों को भी प्रभावित करता देखा गया है।

संक्रमण के लक्षणों पर ध्यान देना और इसके जोखिमों से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है।

लेप्टोस्पायरोसिस के कारण शरीर को कई प्रकार के नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं। संक्रमण के बाद इसके लक्षण दिखने में आमतौर पर 5 से 14 दिन लग जाते हैं। संक्रमण की स्थिति में बुखार और ठंड लगने, खांसी आने, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की समस्या लेकर कुछ लोगों को पीलिया भी हो सकती है।

गंभीर लक्षणों में किडनी और लिवर फेलियर की समस्या के साथ सांस लेने में दिक्कत होने, झटके आने और ब्रेन से संबंधित कई और भी प्रकार की समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

कैसे करें इस गंभीर रोग के खतरे से बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लेप्टोस्पायरोसिस से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि संक्रमण का कारण बनने वाले जानवरों से बचाव किया जाए। मृत जानवरों को छूने से बचें। अगर आपके घर के आसपास चूहे रहते है तो इससे छुटकारा पाने उपाय करें। बाढ़ के पानी के संपर्क में आने वाली किसी भी चीज से दूरी बनाकर रखें। नदियों और झीलों के पानी को बिल्कुल न पिएं। अगर आपके शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव है तो उसे ढककर रखें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

ज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधान, डायबिटीज के अलावा इससे जोड़ों-लिवर की भी बढ़ सकती हैं समस्याएं

Next Post

कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें

Related Posts

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…
सामान्य

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…
सामान्य

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…
सामान्य

अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

August 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

August 3, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

August 3, 2026
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…
सामान्य

गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…

August 3, 2026
Next Post
कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें

कब खत्म होगा सूर्य? जानिए सूरज से जुड़ी रोचक बातें

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

August 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…
सामान्य

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

by NBTV24
August 5, 2026
0

नई दिल्ली:– हम सभी बचपन से आसमान को नीले रंग का देखते आए हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है...

Read more
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

August 5, 2026
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और इस आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय…

August 5, 2026
संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

August 4, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com