• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

NBTV24 by NBTV24
July 26, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साकार कर रही है। इसी संवेदनशील सोच के अनुरूप गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित वनांचल बसाहट सांचरखुटरा में विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभावी कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश पर बच्चों के लिए गांव में ही अध्ययन और मध्यान्ह भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे अब दुर्गम मार्ग और बरसात जैसी परिस्थितियां उनकी शिक्षा में बाधा नहीं बनेंगी।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला पूटा के सहायक शिक्षक श्री चंद्रभान सिंह उइके एवं सहायक शिक्षक श्री रणवीर सिंह बैगा की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर सांचरखुटरा में लगाई गई है। दोनों शिक्षक अपनी मूल शाला में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन एक शिक्षक सांचरखुटरा पहुंचकर सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से अध्ययन कराएंगे।

इस व्यवस्था से विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के बच्चों को बरसात के मौसम में दुर्गम और जोखिमपूर्ण रास्तों से विद्यालय तक आने-जाने की आवश्यकता नहीं होगी। गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के निरंतर जारी रहेगी। यह पहल दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला प्रशासन ने बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उनके पोषण की भी प्रभावी व्यवस्था की है। शासकीय प्राथमिक शाला पूटा से आवश्यक खाद्य सामग्री नियमित रूप से सांचरखुटरा पहुंचाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के लिए प्रतिदिन गर्म एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण का भी समुचित ध्यान रखा जा सकेगा।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि जिले के दूरस्थ, वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी बच्चे की पढ़ाई भौगोलिक कठिनाइयों, मौसम की चुनौतियों अथवा मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, समावेशी विकास और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप जिला प्रशासन की यह त्वरित पहल यह संदेश देती है कि प्रदेश में शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शासन स्वयं बच्चों तक पहुंचकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। वनांचल सांचरखुटरा में की गई यह व्यवस्था संवेदनशील प्रशासन, जनहितकारी शासन और शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला …

Next Post

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

Related Posts

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़

November 12, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 12, 2026
जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन…

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

November 11, 2026
मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…

कटघोरा में MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा
छत्तीसगढ़

कटघोरा में MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा

November 11, 2026
Next Post
‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

November 12, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 12, 2026
धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

November 12, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 12, 2026
बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

by NBTV24
November 12, 2026
0

बालकोनगर वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी रिकग्निशन...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 12, 2026
धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, अब 21 क्विंटल बेचना जरूरी नहीं, कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगा पूरा लाभ…

November 12, 2026
जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन…

जनजाति विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से हो रहा है संवर्धन…

November 12, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

November 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com