• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

एनर्जी ड्रिंक्स पीते हैं तो हो जाइए सावधान, गंभीर हृदय रोग-हार्ट अटैक के हो सकते हैं शिकार

NBTV24 by NBTV24
June 10, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
एनर्जी ड्रिंक्स पीते हैं तो हो जाइए सावधान, गंभीर हृदय रोग-हार्ट अटैक के हो सकते हैं शिकार
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : क्या आप भी शरीर को ऊर्जा देने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स पीते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है। शरीर में तेजी से ऊर्जा का स्तर बढ़ाने का दावा करने वाले ये पेय असल में सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। कुछ स्थितियों में तो इतने गंभीर कि आपकी जान तक जा सकती है।

एनर्जी ड्रिंक्स का शरीर पर किस प्रकार से असर होता है, इस बारे में जानने के लिए अध्ययन कर रही शोधकर्ताओं की टीम ने बड़ा दावा किया है। शोध से पता चलता है कि एनर्जी ड्रिंक पीने से आनुवांशिक हृदय रोग वाले लोगों में जानलेवा स्थितियों का खतरा हो सकता है।

इतना ही नहीं, अगर आप अक्सर इस प्रकार के पेय का सेवन करते हैं तो आप मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं।

एनर्जी ड्रिक्स हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

जर्नल हार्ट रिदम में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एनर्जी ड्रिंक्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है। इसमें कोल्ड ड्रिंक्स से ज्यादा चीनी, कॉफी से अधिक कैफीन होता है, जिसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है।

मायो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने सडेन हार्ट अटैक से बचे 144 लोगों के एक समूह का अध्ययन किया, इनमें पहले से ही कुछ लोग आनुवांशिक हृदय रोग के शिकार थे। इनमें से 7 लोगों ने हार्ट अटैक से पहले एनर्जी ड्रिंक का सेवन किया था। निष्कर्ष में पाया गया कि एनर्जी ड्रिंक्स ने जोखिमों को बढ़ा दिया था।

क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता?

मायो क्लिनिक में आनुवंशिक हृदय रोग विशेषज्ञ और अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. माइकल जे. एकरमैन कहते हैं, वैसे तो ये सैंपल साइज छोटा है लेकिन साक्ष्य बताते हैं कि एनर्जी ड्रिक्स के कारण हृदय रोग और इसके जोखिम कारकों का खतरा बढ़ जाता है। ये निष्कर्ष बताते हैं कि एनर्जी बढ़ाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों के अनियमित बाजार और उनके व्यापक उपभोग पर रोक लगाना जरूरी है। ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बन सकती है।

एनर्जी ड्रिंक्स के कारण मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है जो सीधे तौर पर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है।

हृदय गति में बढ़ सकती है असमानता

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया एनर्जी ड्रिंक्स का असर हृदय गति पर भी देखा जाता रहा है। ऐसे खाद्य-पेय पदार्थ हृदय गति में वृद्धि या कमी का कारण बन सकते हैं।

अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स सीधे तौर पर घातक स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम तो नहीं बढ़ाते हैं पर इसके कारण ऐसी स्थितियां जरूर पैदा हो सकती हैं जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

मीठे पेय पदार्थों से बना लें दूरी

शोधकर्ता कहते हैं, वैश्विक स्तर पर जिस गति से मोटापा के मामले बढ़ रहे हैं यह गंभीर चिंताजनक है। एनर्जी ड्रिंक्स के कारण इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। कम उम्र में भी लोग मोटापा के शिकार हो रहे हैं। एनर्जी ड्रिंक्स और अन्य ऐसे पेय जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है इनसे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के साथ गंभीर हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए ऐसे पेय पदार्थों के सेवन से बचा जाना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsएनर्जी ड्रिंक्स पीते हैं तो हो जाइए सावधाननई दिल्ली
Previous Post

बन चुकी है मोदी सरकार क्या अब किसानों को जून में ही मिलेगी 17वीं किस्त? किसान यहां जानें

Next Post

लंबी आयु चाहते हैं तो सबसे लाभकारी है ये डाइट प्लान, हृदय रोग-कैंसर का भी कम होगा खतरा

Related Posts

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी
सामान्य

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…
सामान्य

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

June 11, 2026
सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…
सामान्य

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…
सामान्य

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…
सामान्य

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…
सामान्य

रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…

June 9, 2026
Next Post
लंबी आयु चाहते हैं तो सबसे लाभकारी है ये डाइट प्लान, हृदय रोग-कैंसर का भी कम होगा खतरा

लंबी आयु चाहते हैं तो सबसे लाभकारी है ये डाइट प्लान, हृदय रोग-कैंसर का भी कम होगा खतरा

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

June 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026
बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी
सामान्य

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

by NBTV24
June 11, 2026
0

नई दिल्ली:– आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए बिलासपुर नगर निगम ने जलभराव, जल निकासी एवं संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों...

Read more
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

June 11, 2026
प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

June 11, 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

June 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com