• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधान, डायबिटीज के अलावा इससे जोड़ों-लिवर की भी बढ़ सकती हैं समस्याएं

NBTV24 by NBTV24
April 17, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधान, डायबिटीज के अलावा इससे जोड़ों-लिवर की भी बढ़ सकती हैं समस्याएं
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए जिन चीजों की मात्रा आहार में कम से कम रखने की सलाह दी जाती है, नमक और चीनी उनमें शीर्ष पर है। आहार में नमक की अधिकता से ब्लड प्रेशर बढ़ने से लेकर हार्ट और किडनी तक की समस्याओं का खतरा हो सकता है, इसी तरह से जो लोग अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं उनमें समय के साथ डायबिटीज की बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है।

आहार विशेषज्ञ चीनी और नमक के अधिक सेवन को शरीर के लिए ‘स्लो पॉइजन’ जैसा मानते हैं जिससे धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

चीनी के अधिक सेवन को आमतौर पर डायबिटीज का प्रमुख कारक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि चीनी के कारण होने वाले दुष्प्रभाव यहीं तक सीमित नहीं हैं। डायबिटीज के अलावा भी चीनी शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं। तो अगर आप ज्यादा चीनी खाते हैं तो अभी से सावधान हो जाइए।

ऐडेड शुगर वाली चीजों के नुकसान – फोटो : istock
चीनी शरीर के लिए हानिकारक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुगर ड्रिंक, कैंडी, बेक किया हुआ सामान और मीठे डेयरी उत्पादों में ऐडेड शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसे क्या कहा जाता है, चाहे आप चीनी कहें या ऐडेड शुगर, इसकी अधिक मात्रा शरीर पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

ये मान कर चलना कि ज्यादा चीनी खाने से सिर्फ डायबिटीज होने का जोखिम रहता है, आप गलती कर रहे हैं। चीनी की अधिकता ब्रेन से लेकर लिवर, जोड़ों और हार्ट तक के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।

मूड से संबंधित विकारों का खतरा

क्या आप जानते हैं कि चीनी खाने से आपके मस्तिष्क में डोपामाइन नामक आपको अच्छा महसूस कराने वाला रसायन उत्पन्न होता है। इससे आपको और अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों को खाने की इच्छा होती है। हालांकि जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं तो इसके कारण आपको मूड से संबंधित विकारों का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं ज्यादा चीनी खाने को इंफ्लामेटरी प्रभावों को बढ़ाने वाला पाया गया है जिससे ब्रेन और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन की दिक्कत हो सकती है।

आर्थराइटिस होने का खतरा

यदि आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो मीठी चीजों का सेवन तुरंत कम कर देना चाहिए। अधिक मात्रा में चीनी या मीठी चीजों को जोड़ों में दर्द को बढ़ाने वाला माना जाता है क्योंकि ये शरीर में सूजन पैदा कर देती है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग बहुत अधिक चीनी खाते या पीते हैं उनमें रुमेटाइड आर्थराइटिस विकसित होने की अधिक आशंका हो सकती है। ये आदत आपके जोड़ों के लिए भी ठीक नहीं है।

लिवर को हो सकता है नुकसान

ऐडेड शुगर वाली चीजों में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। जब फ्रुक्टोज का लिवर में ब्रेन डाउन होता है तो यह वसा में बदल जाता है, जो समय के साथ लिवर में जमा होने लगता है। लिवर में अतिरिक्त वसा के निर्माण की समस्या को फैटी लिवर के रूप में जाना जाता है जो न सिर्फ लिवर के सामान्य कार्य में बाधा डाल देती है साथ ही इससे और भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधाननई दिल्ली
Previous Post

मिलावटी पनीर खाने से आप या आपके बच्चे हो सकते हैं बीमार, ऐसे लगाएं नकली-असली का पता

Next Post

आपके घर में भी हैं चूहे? जानलेवा संक्रमण का जोखिम:भारत-अमेरिका में रिपोर्ट किए गए मामले…

Related Posts

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
सामान्य

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
जल्द शुरू होगी मकानों की गणना, पूरी कुंडली खंगालेगी सरकार, पेयजल और शौचालय से लेकर इंटरनेट तक का लिया जाएगा पूरा ब्योरा…
सामान्य

जल्द शुरू होगी मकानों की गणना, पूरी कुंडली खंगालेगी सरकार, पेयजल और शौचालय से लेकर इंटरनेट तक का लिया जाएगा पूरा ब्योरा…

April 12, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…
सामान्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

April 12, 2026
अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…
मध्यप्रदेश

अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

April 12, 2026
अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…
सामान्य

अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

April 12, 2026
रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…
सामान्य

रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…

April 12, 2026
Next Post
आपके घर में भी हैं चूहे? जानलेवा संक्रमण का जोखिम:भारत-अमेरिका में रिपोर्ट किए गए मामले…

आपके घर में भी हैं चूहे? जानलेवा संक्रमण का जोखिम:भारत-अमेरिका में रिपोर्ट किए गए मामले…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

April 13, 2026
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…
सामान्य

संसद के विशेष सत्र से पहले, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा; याचिका पर सुनवाई…

by NBTV24
April 13, 2026
0

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट में आज महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई है।...

Read more
अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

अब हर परिवार का सहयोग, समाज को देगा नई दिशा भाजपा नेता…

April 13, 2026
MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

MP में चुभती धूप का टॉर्चर शुरू इन 16 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट हुआ जारी इंदौर सबसे गर्म…

April 13, 2026
जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

जन्मदिन विशेष जनसेवा का पर्याय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…

April 13, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समावेशी लोकतंत्र की दिशा में ऐतिहासिक पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com