• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

NBTV24 by NBTV24
July 1, 2026
in छत्तीसगढ़
0
इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:–अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास और मानवीय संवेदनशीलता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को बेघर छोड़ने के बजाय उन्हें नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित सर्वसुविधायुक्त ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि बिजली, पेयजल, सड़क, सीवर, सामुदायिक भवन, उद्यान और अन्य शहरी सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर उपलब्ध कराया जा रहा है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो, इसके लिए आठ सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है।

ग्राम नकटी की शासकीय भूमि पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा लगभग 38 एकड़ भूमि में से करीब 12 एकड़ भूमि विशेष योजना के लिए उपयोग होगी, जबकि शेष 26 एकड़ भूमि पर मंडल की स्ववित्तीय सामान्य आवास योजना विकसित की जाएगी।

भूमि पर अवैध रूप से निवासरत परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन ने 65 पात्र परिवारों की सूची गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को सौंपी है। इस सूची में शामिल परिवारों को 29 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-30 में निर्मित रिक्त ईडब्ल्यूएस आवासों का अस्थायी आवंटन कर दिया गया।

पुनर्वास को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए सरकार ने आवासों को रहने योग्य बनाने का काम भी तेज़ी से शुरू किया। आवासों में ट्यूबलाइट, पंखे और विद्युत व्यवस्था पूरी कर दी गई है ।

सरकार ने पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्यालय के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में उपयुक्त, कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी और सहायक अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित आवास मिले और पुनर्वास पूरी तरह पारदर्शी एवं बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो।

सेक्टर-30 में कुल 1376 ईडब्ल्यूएस (जी+3) आवास निर्मित हैं। इनमें चतुर्थ तल पर उपलब्ध 109 रिक्त आवास पुनर्वास के लिए चिन्हित किए गए हैं। 31.45 वर्गमीटर (338.40 वर्गफीट) क्षेत्रफल वाले इन आवासों के परिसर में पक्की कंक्रीट सड़कें, वॉकिंग ट्रैक, सार्वजनिक उद्यान, सामुदायिक भवन, यूटिलिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीवर नेटवर्क और नियमित जलापूर्ति जैसी सभी आवश्यक शहरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता केवल शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक और स्थायी पुनर्वास सुनिश्चित करना है। इसी सोच के साथ आवासों के आवंटन से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तक हर चरण की निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में सेरीखेड़ी में विशेष आवासीय योजना के लिए लगभग 27 एकड़ भूमि से करीब 100 परिवारों का अतिक्रमण बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्थापन के हटाया गया था,जबकि वर्तमान सरकार ने पहले वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने के साथ ही प्रभावित परिवारों के व्यवस्थित पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी

Next Post

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

Related Posts

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…
छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…
छत्तीसगढ़

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

August 17, 2026
अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…
छत्तीसगढ़

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…

August 17, 2026
Next Post
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी ये सरकार..

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

by NBTV24
August 17, 2026
0

नई दिल्ली:– मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया...

Read more
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com