• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

एससी एसटी छात्रों के लिए बड़ी सौगात, कक्षा 9 व 10 के छात्रों को सरकार इतने रुपये देगी छात्रवृत्ति…

NBTV24 by NBTV24
September 29, 2023
in आज
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के एससी और एसटी से जुड़े लाखों छात्रों को बड़ी सौगात दी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष से सरकार पूर्व दशम छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 9 व 10 के अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को अब 3,500 रुपए प्रति वर्ष देगी। अभी तक इस वर्ग के छात्रों को प्रतिवर्ष 3,000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती थी।

खास बात यह है कि अब ऐसे परिवार जो स्वच्छता कार्य से जुड़े हैं, इनके कक्षा 9 व 10 में पढ़ रहे बच्चों को भी सरकार की तरफ से पहली बार छात्रवृत्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ सभी आय वर्ग के परिवार ले सकेंगे। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी व्यवस्था की गई है कि बच्चों के व्यक्तिगत विवरण आधार से स्वत: प्राप्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों को अब आवेदन पत्र में निजी विवरण नहीं भरना होगा।

आधार से नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि स्वत: प्राप्त हो जाएगी। साथ ही सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड से बच्चों के प्राप्तांक ऑनलाइन प्राप्त हो जाएंगे जिससे आवेदन के समय होने वाली त्रुटियों की संभावना खत्म हो जाएगी और अधिक से अधिक विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकेंगे। इसी प्रकार डिजिलॉकर और एनपीसीआई से पोर्टल को जोड़कर खाता संख्या इत्यादि भरने में होने वाली गलतियों को भी खत्म कर दिया गया है।

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग में अब 31 मार्च तक कक्षा 11, 12 व अन्य ऊपरी कक्षाओं हेतु आवेदन किए जा सकेंगे, जिससे परीक्षा परिणाम देर से आने अथवा सत्र देर से प्रारंभ होने पर भी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया जा सकेगा। बीएससी या बीए जैसे नॉन प्रोफेशनल कोर्स में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद बीटेक जैसे प्रोफेशनल कोर्स में भी अब छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी।

सरकार की ओर से मिली जानकारी में बताया गया कि विद्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति चरणबद्ध रूप से लागू की जा रही है। जिन संस्थानों द्वारा बायोमीट्रिक उपस्थिति लागू नहीं की जाएगी, उन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा। कक्षा 9 व 10 में 12 वर्ष से 20 आयु के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा एवं कक्षा 11, 12 व अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 40 वर्ष की आयु तक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।

अस्वच्छ पेशे में लगे व्यक्तियों के कक्षा 9 व 10 में पूर्ण अवधि आधार पर अध्ययन कर रहे आश्रित छात्र भी छात्रवृत्ति का लाभ ले सकेंगे। अस्वच्छ पेशे से तात्पर्य उनसे है जो हाथ से मैला ढोते हैं, चर्मकार, कूड़ा उठाने वाले और जान जोखिम में डालकर सफाई प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं। ऐसे परिवारों के छात्रों द्वारा अपने माता-पिता, अभिभावक का अस्वच्छ पेशे में कार्य करने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण पत्र स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा निर्गत होना चाहिए।

Tags: Another big problem faced by the farmers in paddy is the outbreak of leaf wrapped caterpillar in paddyHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

सोने-चांदी के भाव में अचानक आई भारी गिरावट,खरीदारी का है बढ़िया मौका….

Next Post

इस प्राइवेट स्कूल के 40 बच्चो का एक साथ सामूहिक मुंडन, अभिभावक पहुंचे तो थमा दी टीसी, जानें पूरा मामला…..

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post

इस प्राइवेट स्कूल के 40 बच्चो का एक साथ सामूहिक मुंडन, अभिभावक पहुंचे तो थमा दी टीसी, जानें पूरा मामला…..

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

February 21, 2026
पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

February 21, 2026
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

February 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

February 21, 2026
पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

February 21, 2026
लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…
सामान्य

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

by NBTV24
February 21, 2026
0

नई दिल्ली:– दिल्ली में लाल किला और देश के कुछ बड़े मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने...

Read more
पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

February 21, 2026
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

February 21, 2026
पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…

पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…

February 21, 2026
जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

February 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com