• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…

NBTV24 by NBTV24
October 13, 2025
in आज, मध्यप्रदेश
0
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घर-घर पानी की खपत और बिलिंग होगी पारदर्शी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– दिल्लीवासियों के घरों में पानी की खपत, रिसाव और गलत बिलिंग की समस्या को देखते हुए नई दिल्ली नगर परिषद अब अपनी जल वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने जा रही है। इसके लिए परिषद स्मार्ट वॉटर मीटर लगाने की योजना बना रही है। NDMC ने इस काम के लिए ठेकेदारों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। यह परियोजना कुल ₹30.84 करोड़ की लागत से शुरू होगी और इसके तहत पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटरिंग अपनाने वाली NDMC दिल्ली की पहली एजेंसी बनेगी।

स्मार्ट मीटर की मदद से परिषद को

घर-घर पानी की वास्तविक खपत की जानकारी मिलेगी

रिसाव और पानी की बर्बादी पर काबू पाएगा

गलत बिलिंग की शिकायतें खत्म होंगी

NDMC की योजना के अनुसार अगले 12 महीनों में, नई दिल्ली क्षेत्र में लगभग 16,000 मैकेनिकल और खराब मीटरों को बदला जाएगा। इनकी जगह पर अल्ट्रासोनिक ऑटोमैटिक मीटर डिवाइस लगाए जाएंगे। यह परियोजना पांच साल तक चलेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया “इन मीटरों में पानी के संपर्क में आने वाला कोई चलता-फिरता हिस्सा नहीं होता, जिससे ओवरबिलिंग की शिकायतें खत्म हो जाएंगी। ये मीटर चुंबकीय रूप से सील किए गए हैं और इनकी बैटरी लाइफ लगभग 15 साल तक है।” NDMC ने इस परियोजना के लिए ठेकेदारों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। कुल लागत ₹30.84 करोड़ होने का अनुमान है।

योजना के मुताबिक, अगले 12 महीनों में लगभग 16,000 मीटर बदले जाएंगे। इसमें 15 मिलीमीटर घरेलू लाइनों से लेकर 300mm तक की बड़ी थोक पाइपलाइन कनेक्शन शामिल होंगे। कुल मीटरों में से 13,860 मीटर 15mm कनेक्शन के लिए हैं। 334 मीटर 25mm लाइनों के लिए हैं। बाकी मीटर बड़ी पाइपलाइन 300mm तक के लिए हैं, जिनकी संख्या थोड़ी है। इन मीटरों में पानी के संपर्क में आने वाला कोई चलता-फिरता हिस्सा नहीं होगा, जिससे ओवरबिलिंग की शिकायतें खत्म होंगी। मीटर चुंबकीय रूप से सील होंगे और बैटरी लाइफ लगभग 15 साल की होगी।

विशेष बात यह है कि दिल्ली के अधिकांश हिस्सों के विपरीत, जो दिल्ली जल बोर्ड पर निर्भर हैं, लुटियंस दिल्ली में NDMC खुद पानी वितरित करने और मीटर लगाने वाली एजेंसी के रूप में काम करती है। हालांकि, NDMC के पास बड़े जल बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण नहीं है, इसलिए यह DJB से कच्चा पानी प्राप्त करती है।

NDMC व्यावसायिक कनेक्शनों के अलावा लगभग 15,970 आवासीय कनेक्शनों को पानी की आपूर्ति करती है। अधिकारियों के मुताबिक ये नए मीटर NDMC की SCADA सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन प्रणाली में इंटीग्रेट किए जाएंगे। इससे वास्तविक समय खपत का डेटा सीधे बिलिंग सिस्टम से जुड़ जाएगा, बिल पूरी तरह ऑटोमैटिक तैयार होंगे, बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप, खपत के रुझानों का विश्लेषण, रिसाव की पहचान और कम मांग वाले समय में आपूर्ति का तर्कसंगत वितरण संभव होगा.

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राजधानी में लोग बढ़े हुए पानी के बिल और मीटर रीडिंग में देरी जैसी पुरानी शिकायतों से जूझ रहे हैं। जून में, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने भी DJB के माध्यम से पूरे शहर में स्मार्ट मीटरिंग की संभावना तलाशने की घोषणा की थी। वर्तमान में, लगभग 1,000 मीटर रीडर 41 जोनों में फैले 2.65 मिलियन 26.5 लाख DJB उपभोक्ताओं का प्रबंधन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को अक्सर गलतियों और अक्षम प्रबंधन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Tags: Big news for DelhiitesHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

ठंड में होंठों की नमी और गुलाबी चमक बनाए रखें इन आसान घरेलू उपायों से…

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

Related Posts

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया गौ-पूजन, पशुपालकों को 2.95 करोड़ और गोशालाओं को 65.66 करोड़ जारी
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया गौ-पूजन, पशुपालकों को 2.95 करोड़ और गोशालाओं को 65.66 करोड़ जारी

November 9, 2026
आज

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा…

November 7, 2026
मप्र में 1,134 करोड़ की GeM खरीदी की जांच के लिए एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति का गठन जरूरी
मध्यप्रदेश

मप्र में 1,134 करोड़ की GeM खरीदी की जांच के लिए एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति का गठन जरूरी

October 27, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

September 4, 2026
आज

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 2, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए कार्रवाई के निर्देश, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय…

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

November 28, 2026
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रदेश में विकास का नया अध्याय मुख्यमंत्री साय…

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

November 28, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…

November 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

November 28, 2026
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रदेश में विकास का नया अध्याय मुख्यमंत्री साय…

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

November 28, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़

सीएम के अंबिकापुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी,जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बंद और कहां होगी पार्किंग…

by NBTV24
November 28, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री के अंबिकापुर दौरे को लेकर सरगुजा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस की...

Read more
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रदेश में विकास का नया अध्याय मुख्यमंत्री साय…

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

November 28, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…

November 28, 2026
चक्रवात प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देगी साय सरकार, CM ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश…

इस महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…

November 28, 2026
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं मुख्यमंत्री साय…

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन…

November 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com