• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

NBTV24 by NBTV24
February 16, 2026
in छत्तीसगढ़
0
धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :– सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया गया कि धान समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर का पैसा होली से पहले एकमुश्त उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। इस निर्णय से राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार के अनुसार, इस फैसले के तहत करीब 10 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की जाएगी। होली से पहले इतनी बड़ी राशि का भुगतान होने से किसानों को त्योहार के समय आर्थिक राहत मिलेगी और ग्रामीण बाजारों में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा।

डिप्टी सीएम ने दी कैबिनेट फैसले की जानकारी
मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। सरकार का मानना है कि एमएसपी के अंतर का पैसा समय पर मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने पहले भी किसानों से किए गए वादों को निभाया है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। होली से पहले भुगतान की व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसानों को त्योहार के समय किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

141 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
कैबिनेट बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। यह भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया जा रहा है, जिसके माध्यम से धान के समर्थन मूल्य और घोषित दर के बीच के अंतर का पैसा किसानों को दिया जाता है। सरकार ने बताया कि बीते दो वर्षों में इसी योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। होली से पहले प्रस्तावित 10 हजार करोड़ रुपये के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 35 हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा। इससे साफ है कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
एमएसपी के अंतर का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। जिन किसानों ने सरकारी खरीदी केंद्रों पर पंजीयन कराकर धान बेचा है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पैसा सीधे किसान तक पहुंचेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस भुगतान से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। त्योहार के समय किसानों के पास नकदी उपलब्ध होने से बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को भी फायदा मिलेगा।

सीएम बोले- किसान अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश का किसान ही राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। सरकार का उद्देश्य केवल धान की खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि अंतर की राशि मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी खुशहाली बढ़ेगी।

अन्य फैसलों को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट बैठक में इसके अलावा फरवरी-मार्च 2026 में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी गई। साथ ही बजट वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक के प्रारूप को भी स्वीकृति प्रदान की गई, ताकि बजट को विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सके। बता दें कि होली से पहले एमएसपी के अंतर का पैसा मिलने से धान किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों के चेहरों पर त्योहार से पहले मुस्कान लौटने की उम्मीद है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Tags: Big news for paddy farmersHindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…

Next Post

इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

Related Posts

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 7, 2026
‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…
छत्तीसगढ़

‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

March 7, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…
छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

March 6, 2026
यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर, रद्द हो गई हैं ये कई ट्रेनें…

March 6, 2026
बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़

बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

March 6, 2026
Next Post
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

March 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

by NBTV24
March 7, 2026
0

छत्तीसगढ़:– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने प्रदेश की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के...

Read more
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

March 7, 2026
अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

March 7, 2026
भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

March 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com