नई दिल्ली : बिल गेट्स भी Wordle के दीवाने हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘वर्डले अभी भी मेरे लिए एक रूटीन है। यह देखना बहुत अच्छा है कि लोग इसे अन्य लेखन प्रणालियों के लिए कैसे अपना रहे हैं!’ उन्होंने एक आर्टिकल भी शेयर किया है।
यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो Wordle गेम के बारे में आप जानते ही होंगे। Wordle गेम आज लॉन्च तो नहीं हुआ है लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी उतनी है जितनी 2021 में लॉन्चिंग के दौरान थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और पूर्व सीईओ बिल गेट्स भी Wordle के दीवाने हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘वर्डले अभी भी मेरे लिए एक रूटीन है। यह देखना बहुत अच्छा है कि लोग इसे अन्य लेखन प्रणालियों के लिए कैसे अपना रहे हैं!’ उन्होंने एक आर्टिकल भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है इस वायरल गेम को लोग कैसे अपनी भाषा में डेवलप कर रहे हैं।
क्या है Wordle?
Wordle को मूल रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले ने तैयार किया है। Wordle एक ऑनलाइन शब्दावाली गेम है। इसमें हर दिन नए-नए शब्दों का अनुमान लगाना होता है। अगले दिन कंपनी खुद इसका जवाब भी देती है। Wordle गेम काफी हद तक अखबार में आने वाले सुडोकू गेम जैसा है।
Wordle गेम को आप ऑनलाइन किसी भी डिवाइस या ब्राउजर पर खेल सकते हैं। इसमें अंग्रेजी के पांच अक्षरों को अनुमान लगाना होता है और फिर बताना होता है कि कौन-सा शब्द बनेगा। Wordle गेम प्रत्येक 24 घंटे में बदलते रहता है। इसमें 5×6 का एक ग्रिड होता है जिसमें अक्षर होते हैं। 2022 में इसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने खरीद लिया था। अब वर्डली गेम को Termo जैसी कई वेबसाइट पर खेला जा सकता है।
इतनी क्यों है Wordle की दिवानगी?
Wordle के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी एप को डाउनलोड नहीं करना पड़ता। इसे किसी भी ब्राउजर के लिए आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
दूसरी बड़ी बात यह है कि आप नॉन-स्टॉप खेल सकते हैं। गेम में आपके द्वारा अनुमान लगाए गए शब्द से एक अक्षर बनता है। यदि आप गलत शब्द बताते हैं तो पीला रंग दिखता है। यदि आपका अनुमान गलत तो वो अक्षर शब्द में मौजूद नहीं होगा तो इसे ग्रे रंग के रूप में दिखाया जाएगा। प्रत्येक प्लेयर एक बार के गेम मे केवल छह शब्द ही एंटर कर सकते हैं। आप इस गेम को गूगल पर सर्च करके फ्री में खेल सकते हैं।