• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

प्रदेश में बर्ड फ्लू आसमान से घर-आंगन में अचानक गिरने लगे कौए, दौड़ पड़ा स्वास्थ्य महकमा…

NBTV24 by NBTV24
April 13, 2025
in मध्यप्रदेश
0
प्रदेश में बर्ड फ्लू आसमान से घर-आंगन में अचानक गिरने लगे कौए, दौड़ पड़ा स्वास्थ्य महकमा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– शहडोल में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं. जिले के झींक बिजुरी क्षेत्र के मैरटोला करौदी में कुछ दिनों से एक-एक करके कौओं की मौत हो रही है. जिसके बाद लगातार कौवों की मौत से लोगों को चिंता सताने लगी और बर्ड फ्लू की आशंका होने लगी. अब इन कौओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए कंट्रोल रूम का भी गठन कर दिया गया है.

क्या बर्ड फ्लू से हुई कौओं की मौत?
शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 100 से 110 किलोमीटर दूर है झींक बिजुरी क्षेत्र का मैरटोला करौदी. जहां कुछ दिनों से लगातार कौओं की मौत हो रही है. घर-आंगन और खेत खलिहानों में आसमान से अचानक कौए गिरे जा रहे हैं. जिसके बाद वे तड़प तड़प कर मर रहे हैं. ये देखकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए हैं.

इस तरह से अचानक कौओं के मरने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने मरे हुए कौओं का सैंपल जांच के लिए बाहर भेजा. इसके बाद से अब स्वास्थ्य विभाग की टीम और पशुपालन विभाग की टीम दोनों एक्टिव हो चुकी हैं. क्षेत्र में सर्वे कार्य आदि शुरू हो चुके हैं. क्योंकि कहा जा रहा है कि कौओं की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हुई है.

क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं स्वास्थ्य शिविर
शहडोल सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्राने बताया कि “इस बारे में वेटरिनरी विभाग से सूचना मिली थी. जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन के कदम उठाते हुए, क्षेत्र का सर्वे करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं. अभी ऐसा कोई संदेहास्पद चीजें नहीं मिली हैं, जिससे मानव संक्रमण की आशंका हो.”

कौओं की मौत किस वजह से हुई इस सवाल पर उन्होंने कहा कि “पशुपालन विभाग के पास एक पत्र आया था, उसमें यह लिखा है कि कौओं की मृत्यु बर्ड फ्लू से हुई है. वेटरनरी विभाग के पत्र के अनुसार प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रोटोकॉल के तहत लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कार्य कर रही है. हालांकि अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है और कोई सस्पेक्ट भी नहीं मिला है.”

2 कौओं का सैंपल जांच के लिए भेजा गया भोपाल
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर. के. पाठक बताते हैं कि “झींक बिजुरी में अचानक कौओं की मौत की खबर मिली थी. जिसकी जांच के लिए हमने अपने कर्मचारियों को भेजा था. मौके पर 20 से 25 मृत कौए पाए गए. जिसमें से 2 को छोड़कर बाकी शेष को दफना दिया गया. 2 कौओं के सैंपल भोपाल में जांच के लिए भेजे गए हैं.”

”इतनी तादाद में कौओं के मरने से हम लोग भी अलर्ट हुए और बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए पूरा प्रोटोकॉल अपनाते हुए वहां पर अपने कर्मचारी लगाए हुए हैं. यहां पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. सभी जगह नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं. हम लोगों ने सैनिटाइजर और दूसरी जरूरत की सामग्री की व्यवस्था कर ली है.”

जब उनसे कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि कौओं की मृत्यु बर्ड फ्लू से हुई है? इस पर उनका कहना है कि “ऑफिशियल तौर पर तो हमें जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा मान कर चलते हैं कि यह बर्ड फ्लू ही है.”

शहडोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि “बर्ड के संक्रमण की वजह से पक्षियों तथा मनुष्य में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए और सर्विलांस मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम, जिला रैपिड रिस्पांस टीम सहित सेक्टर कॉम्बैट टीम का भी गठन कर दिया गया है.” वहीं, पशुपालन विभाग के उप संचालक आरके पाठक ने भी जानकारी दी है कि जिले में बर्ड फ्लू बीमारी से बचाव के रोकथाम, नियंत्रण, जागरूकता और आकस्मिक संकट से निपटने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

Tags: Bird flu in the state: Crows suddenly started falling from the sky into houses and courtyardsHindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

अब कोई नहीं सेव कर पाएगा आपकी पर्सनल चैट WhatsApp ने खत्म कर दी सबसे बड़ी टेंशन…

Next Post

बैसाखी के मौके पर इन वस्तुओं के दान से करियर और बिजनेस में खुलेंगे सफलता के मार्ग…

Related Posts

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत…

July 21, 2026
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए ये गंभीर आरोप…

July 19, 2026
LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…
मध्यप्रदेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू अब ऑर्डर के इतने मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत…

July 17, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

July 16, 2026
इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…
मध्यप्रदेश

इस प्रदेश में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’ खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका…

July 11, 2026
इंतजार खत्म इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त, सीएम बहनों के खाते में भेजेंगे 1500 रुपये…
मध्यप्रदेश

इंतजार खत्म इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त, सीएम बहनों के खाते में भेजेंगे 1500 रुपये…

July 11, 2026
Next Post
बैसाखी के मौके पर इन वस्तुओं के दान से करियर और बिजनेस में खुलेंगे सफलता के मार्ग…

बैसाखी के मौके पर इन वस्तुओं के दान से करियर और बिजनेस में खुलेंगे सफलता के मार्ग…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

July 30, 2026
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

July 30, 2026
सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

July 29, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

July 30, 2026
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

July 30, 2026
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…

by NBTV24
July 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:– बस्तर की लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली विरासत ने आज राष्ट्रपति भवन में इतिहास रच दिया।...

Read more
मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

July 30, 2026
सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

सीएम साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना..

July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, इस बाबा से लिया आशीर्वाद

July 29, 2026
हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ये घोल जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी…

July 29, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com