• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्य प्रदेश चुनाव

बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’, कमलनाथ का मुकाबला मामाजी से नहीं, इस चेहरे से है टक्कर…..

NBTV24 by NBTV24
October 2, 2023
in मध्य प्रदेश चुनाव
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्‍यप्रदेश की राजनीति में 40 साल से अधिक के राजनीतिक अनुभव के साथ कमलनाथ इस बार फिर कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे। 76 वर्षीय कांग्रेस नेता कमलनाथ इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में पांच साल में दूसरी बार बीजेपी के सामने होंगे। वह इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ तीखी राजनीतिक लड़ाई में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में 2018 में बीजेपी की 109 सीटों के मुकाबले कांग्रेस ने 114 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार स्थिति अलग है क्‍योंकि भगवा पार्टी ने सत्‍ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के लिए एक रणनीति अपनाई है। इसके तहत मौजूदा मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर दिया है। अब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस का बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा मुकाबला होगा।

मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी को मुख्य चेहरे के रूप में पेश करने को अलग तरह से देखा जा सकता है। राज्य इकाई के भीतर बड़े पैमाने पर चल रही गुटबाजी को नियंत्रित करने की यह कोशिश है। इसके साथ ही एकता लाने के प्रयास के रूप में इसे देखा जा रहा है। नेतृत्व में परिवर्तन लाने के लिए या मोदी और लंबे समय से मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे चौहान के बीच एक कड़वी और छिपी हुई राजनीतिक लड़ाई के रूप में।

वहीं, राजनीतिक विश्लेषक इसे कुछ हद तक कांग्रेस को ‘असहज’ करने की रणनीति का हिस्सा भी मान रहे हैं। शासन में कई घोटालों, भ्रष्टाचार, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ बढ़ते अपराध के कारण, मुख्यमंत्री चौहान को निस्संदेह नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए, बीजेपी के चुनाव रणनीतिकारों ने अंतिम समय में यह मास्टर स्ट्रोक खेलने की कोशिश की।

हालांकि, कमलनाथ ने अपने अनुभवी सहयोगी और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के साथ, लोगों की भावनाओं को जीतने के लिए सीएम चौहान के 18 साल के शासन को मुख्य रूप से निशाना बनाते हुये चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

लोकल मुद्दों पर फोकस करेगी कांग्रेस

दिल्‍ली में रहने वाले एक वरिष्‍ठ पत्रकार ने कहा कि भले ही भाजपा ने एमपी के विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी का चेहरा पेश किया है, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस उनके साथ सीधे मुकाबले से परहेज करेगी। इसकी बजाए वह आखिरी क्षण तक सीएम चौहान पर निशाना साधती रहेगी, क्योंकि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व स्‍थानीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि सांप्रदायिक कार्ड के साथ ध्रुवीकरण की बीजेपी की मुख्य रणनीति का मुकाबला करने के लिए, अनुभवी राजनेता कमलनाथ ने खुद को ‘भगवान हनुमान’ के भक्त के रूप में पेश किया है और नरम हिंदुत्व अपनाया है। यहां तक कि कांग्रेस के एक वर्ग ने इस दृष्टिकोण पर सवाल उठाए, लेकिन कमलनाथ अपने फैसले पर कायम रहे।

तीन चुनावों में लागातार हार

गांधी परिवार के बेहद करीबी कमलनाथ 2018 में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय रूप से मध्‍य प्रदेश की राजनीति में शामिल हो गए थे। उन्हें राज्य की कांग्रेस इकाई के भीतर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जो लगातार तीन विधानसभा चुनावों 2003, 2008 और 2013 में हार के कारण बिखर गई थी।
मध्‍य प्रदेश की राजनीति के लिए गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। पार्टी के कैडर का आत्मविश्वास बढ़ाना एक और चुनौती थी। हालांकि, पांच वर्षों की अवधि में, उन्होंने संरचनात्मक परिवर्तन किए और 2018 में चुनाव भी जीते। हालांकि, गुटबाजी दूर नहीं हुई और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व वाला एक गुट बीजेपी में चला गया और कमलनाथ की सरकार गिर गई।

लेकिन, पिछले साल हुए नगर निगम चुनावों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर से उत्साहित कर दिया। दो दशक के बाद ग्वालियर, मुरैना और रीवा सहित 16 मेयर सीटों में से पांच पर पार्टी ने जीत हासिल की। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कमलनाथ को 10 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके और जमीन पर मजबूत आधार रखने वाले दिग्विजय सिंह से पूरा सहयोग मिला है।

अपने सार्वजनिक संबोधनों या प्रेस से बातचीत के दौरान, कमलनाथ लंबे भाषण देने की बजाय अपना भाषण ‘उपयुक्त’ और ‘विशिष्ट’ रखते हैं। अपने लक्ष्य पर फोकस करने के नाते वह तीन मुद्दों का उल्लेख करना नहीं भूलेंगे – भ्रष्टाचार, महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अत्याचार, राज्य की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार।

एक सफल व्यवसायी होने के नाते, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का नेतृत्व कर चुके कमलनाथ के व्यापारिक घरानों के साथ मजबूत संबंध हैं। उन्होंने आर्थिक गतिविधियों पर जोर दिया। वह अक्सर राज्य के आर्थिक मुद्दों को लेकर सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहते थे कि निवेश की मांग नहीं की जा सकती, यह आकर्षक नीतियों और विश्वास पैदा करने से आता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उद्योगों को चलाने का अनुभव और बड़े व्यापारिक घरानों के साथ संबंध होने के कारण मौजूदा मुख्यमंत्री चौहान की तुलना में कमलनाथ का पलड़ा भारी है। कमलनाथ शहरी वर्ग के लोगों के नेता हैं, जबकि, चौहान ग्रामीण वर्ग की आबादी से करीब से जुड़े हुए हैं।

एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के पास एक अलग विशेषज्ञता है। वह किसानों की समस्याओं, गरीबों के जीवन की बुनियादी जरूरतों को जानते हैं, लेकिन वह अर्थव्यवस्था और औद्योगीकरण पर पूरी तरह से नौकरशाहों पर निर्भर हैं। यही कारण है कि वह युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में विफल रहे। जबकि कमलनाथ खुद एक नीति निर्माता हैं। जब वह रोजगार सृजन की बात करते हैं और अगर उन्हें पांच साल के लिए मप्र के शासन पर नियंत्रण मिलता है, तो उन्हें अपने सभी अनुभव का उपयोग करना होगा। अन्यथा उन्हें उन्हीं सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिनका सामना आज शिवराज सिंह चौहान को करना पड़ रहा है।

Tags: Another big problem faced by the farmers in paddy is the outbreak of leaf wrapped caterpillar in paddyHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanha
Previous Post

महात्मा गांधी कैसे बने देश के राष्ट्रपिता, जानिए उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें……

Next Post

शिवराज को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, पूर्व सांसद ने भी ज्वाइन किया कांग्रेस….

Related Posts

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

November 1, 2025
कंपनियों के लिए अमृत बनेगा जीएसटी रिफॉर्म, कमाई होगी बम-बम, इन सेक्टर्स को भी होगा बड़ा फायदा…
आज

कंपनियों के लिए अमृत बनेगा जीएसटी रिफॉर्म, कमाई होगी बम-बम, इन सेक्टर्स को भी होगा बड़ा फायदा…

September 7, 2025
सीएम साय के निर्देश पर त्वरित अमल, बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू…
आज

सीएम साय के निर्देश पर त्वरित अमल, बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू…

September 4, 2025
मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय…
आज

मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय…

September 2, 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने जज संजीव कुमार सिंह को तत्काल निलंबित करने का दिया आदेश, भ्रष्टाचार के लगे थे ये आरोप…
NCR

दिल्ली हाईकोर्ट ने जज संजीव कुमार सिंह को तत्काल निलंबित करने का दिया आदेश, भ्रष्टाचार के लगे थे ये आरोप…

September 1, 2025
कर्मियों से किया वादा पूरा नहीं किया इसलिए कांग्रेस हार गई, मैं खुद भी हारा, पूर्व हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव ने कह दी ये बड़ी बात…
आज

कर्मियों से किया वादा पूरा नहीं किया इसलिए कांग्रेस हार गई, मैं खुद भी हारा, पूर्व हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव ने कह दी ये बड़ी बात…

September 1, 2025
Next Post

शिवराज को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, पूर्व सांसद ने भी ज्वाइन किया कांग्रेस….

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

May 30, 2026
प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप…

प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप…

May 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

May 30, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

by NBTV24
May 30, 2026
0

नई दिल्ली:– राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों...

Read more
प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक…

May 30, 2026
प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप…

प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप…

May 30, 2026
गर्मी में करें सुराही के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये अनेक फायदे, नहीं है कोई नुकसान…

गर्मी में करें सुराही के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये अनेक फायदे, नहीं है कोई नुकसान…

May 30, 2026
आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…

आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…

May 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com