• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय…

NBTV24 by NBTV24
September 2, 2025
in आज, उज्जैन, टेक्नोलॉजी, दुनिया, भोपाल, मध्य प्रदेश चुनाव, मध्यप्रदेश, राजनीति, सामान्य
0
मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भोपाल:– मोहन कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में मध्य प्रदेश की खूब तारीफ की है। मध्य प्रदेश में खेल क्रांति के तहत झील नगर कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल के विचारपुर में फुटबॉल खिलाड़ियों की भी तारीफ हुई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश फुटबॉल में ब्राजील की तरह उभर रहा है। भारत सरकार जर्मनी के कोच के साथ चर्चा कर रही है और प्रशिक्षण का भी विचार किया गया है जिससे मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।

धार में बन रहे पीएम मित्र पार्क से पूरे देश में कॉटन इंडस्ट्री में क्रांति आ रही है। इंदौर के पीथमपुर में भी कॉटन इंडस्ट्री स्थापित है। दिल्ली में 3 सितंबर को रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इसमें देश-विदेश के निवेशक भाग लेंगे। जमीन 1 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दी जाएगी, विकास शुल्क के रूप में 120 रुपए प्रति वर्ग मीटर लिया जाएगा। जो पहले आएंगे उन्हें जमीन दी जाएगी। फार्म 11 सितंबर तक खुलेंगे। इस परियोजना की लागत 2000 करोड़ रुपये होगी और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्वालियर पर्यटन कॉन्क्लेव में 3000 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। 6 निवेशकों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट दिया गया है। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए नल जल योजना में मध्य प्रदेश में काफी अच्छा काम हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत भी अच्छा प्रगति हुई है। अधूरी योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

केंद्र सरकार की मदद के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी इसे आगे बढ़ाएगी। अब तक 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से 27,000 से अधिक एकल ग्राम नल जल योजनाएं लागू की गई हैं। 60 हजार करोड़ रुपये की लागत की 148 समूह जल प्रदाय योजनाओं को स्वीकृति मिली है। 15,000 से अधिक गांवों की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 12,043 योजनाओं को विभिन्न चरणों में प्रस्तावित किया गया है। 8,000 योजनाओं को पुनरीक्षण के लिए भेजा गया है। 7 लाख ग्रामीण परिवार अभी भी घरेलू नल कनेक्शन से वंचित हैं। प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है। कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 20,765 करोड़ रुपये की लागत की 27,990 एकल ग्राम नल जल योजनाओं और 60,786 करोड़ रुपये की लागत की 148 समूह जल प्रदाय योजनाओं को स्वीकृति दी है।

सिंहस्थ के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें कितने लोग पहुंचेंगे इसका अनुमान नहीं है। उज्जैन शहर में ROB का निर्माण होगा। 4 लेन ब्रिज बनेगा जिसकी लागत 371 करोड़ रुपये है। इसकी वित्तीय मंजूरी कैबिनेट में आज दी गई है। इंदौर से उज्जैन हाईटेक मार्ग को 17 महीनों में पूरा करने के लिए 2935.15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह मार्ग हाइब्रिड मॉडल से बनाया जाएगा, जिसमें रोड, अंडरपास, बड़े और छोटे पुल शामिल होंगे। 72 किमी लंबे नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग को 2 लेन हाइब्रिड मॉडल पर बनाया जाएगा, जिसकी लागत 972.16 करोड़ रुपये आएगी।

Tags: Hindi newsIndiamany important proposals approvedMohan cabinet meeting endspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

राशन वितरण में गड़बड़ी, अभी तक नहीं मिला 3 महीने का राशन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत…

Next Post

बिना हेलमेट वालों को भी मिलेगा पेट्रोल, लेकिन इस दिन से शुरू हो जाएगी कार्रवाई, पुलिस प्रशासन ने दी जानकारी…

Related Posts

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

June 5, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

June 5, 2026
एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- शिक्षा में निरंतर करें सुधार
मध्यप्रदेश

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- शिक्षा में निरंतर करें सुधार

June 5, 2026
टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल…

June 5, 2026
फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …
सामान्य

फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …

June 4, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

June 4, 2026
Next Post
बिना हेलमेट वालों को भी मिलेगा पेट्रोल, लेकिन इस दिन से शुरू हो जाएगी कार्रवाई, पुलिस प्रशासन ने दी जानकारी…

बिना हेलमेट वालों को भी मिलेगा पेट्रोल, लेकिन इस दिन से शुरू हो जाएगी कार्रवाई, पुलिस प्रशासन ने दी जानकारी…

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

June 5, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

June 5, 2026
विकसित प्रदेश का नया विजन पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम…

विकसित प्रदेश का नया विजन पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम…

June 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

June 5, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

June 5, 2026
सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा ये पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम

by NBTV24
June 5, 2026
0

मध्यप्रदेश:–अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में 'वृहद पौधरोपण महाअभियान' प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं गन्ना उत्पादक किसानों...

Read more
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

June 5, 2026
विकसित प्रदेश का नया विजन पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम…

विकसित प्रदेश का नया विजन पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम…

June 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की इतने लाख रुपये की सहायता…

मुख्यमंत्री साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की इतने लाख रुपये की सहायता…

June 5, 2026
एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- शिक्षा में निरंतर करें सुधार

एमपी में नैक की तर्ज पर गठित होगी सैक, सीएम डॉ. मोहन बोले- शिक्षा में निरंतर करें सुधार

June 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com