• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

आंगनबाड़ी के बच्चों के बनेंगे जाति प्रमाणपत्र,अप्रैल माह में दस्तावेजों का किया जाएगा संकलन, मई-जून में लगेंगे शिविर…

NBTV24 by NBTV24
April 1, 2025
in आज
0
आंगनबाड़ी के बच्चों के बनेंगे जाति प्रमाणपत्र,अप्रैल माह में दस्तावेजों का किया जाएगा संकलन, मई-जून में लगेंगे शिविर…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा /जिले के ऐसे विद्यालय भवन जो टीन-शेड में संचालित हो रहे हैं, उन सभी स्थानों में नए स्कूल भवन बनाये जाएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि एक माह के भीतर विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से टीन शेड वाले विद्यालयों, जर्जर भवनों की जानकारी, किचन शेड और शौचालय की आवश्यकताओं वाले विद्यालयों की जानकारी एकत्र कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। डीएमएफ से नए भवन बनाने की बात कही है। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था के संबंध में डीईओ को प्रस्ताव तैयार करने समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाये। आंगनबाड़ी केंद्र के ऐसे बच्चे जो इस सत्र से कक्षा एक में जाने वाले हैं,उन विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से 16 जून तक बनाने के निर्देश दिए।महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ को निर्देशित किया कि वे सीडीपीओ और सुपरवाइजरो की बैठक लेकर इस कार्य के लिए लाइनअप करें और आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कराना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम को अप्रैल-मई माह से जाति प्रमाणपत्र बनाने और 16 जून से पूर्व इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। एक माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को जाँच कर जल्दी निराकरण के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का फील्ड पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, आमनागरिको की समस्याओं का निराकरण हो,इसके लिए अधिकारी फील्ड पर सभी की समस्याओं को सुने और उचित निराकरण करें।

कलेक्टर ने पंचायत,कृषि,राजस्व से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के सभी पटवारियों,सचिवों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को डीएमएफ अंतर्गत कार्यों का मासिक एक्शन प्लान बनाने और सड़क,पुल, स्वास्थ्य तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता तय कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय जाँच के लंबित प्रकरणों में डीईओ को फ़ाइल पुटअप करने,एसडीएम और तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर प्रकरणों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आयुष्मान,व्यवन्दन,आधार अपडेशन के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ईआफ़िस अंतर्गत महत्वपूर्ण विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। एसडीएम को जाति प्रमाणपत्र के कार्य में दस्तावेज नहीं होने पर परिवार के अन्य सदस्यों के दस्तावेज या ग्रामसभा में प्रस्ताव के आधार पर प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र में आंतरिक विद्युतीकरण करने,नगरीय निकाय क्षेत्र में नए आंगनबाड़ी निर्माण के संबंध में डीपीओ को निर्देशित किया कि स्थल विवाद वाले आंगनबाड़ी केंद्र का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करें और निराकरण न होने पर संबंधित तहसीलदार से समन्वय करें। उन्होंने शहरी क्षेत्र के 23 आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर कोर्ट को नक्शा सुधार की जानकारी निरंतर प्रेषित करने न्यायालय के आदेश पर सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे जनपदों में समितियों का गठन शीघ्र कर लेवें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बीईओ की बैठक लेकर आश्रम विद्यालय में भवनों की कमी को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार कराने अतिरिक्त कक्ष हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को स्टैंडर्ड स्टीमेट बनाने मल्टीलेवल पार्किंग के सीमांकन,सीएसपीडीएल द्वारा माली कछार,बलसेन्धा,चैतुरगढ़ सहित दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युतीकरण,सखी वन स्टॉप सेंटर,गर्ल्स हॉस्टल में आवश्यक व्यवस्था,हरदीबाजार कॉलेज शिफ्टिंग,अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लोगों से वसूली करने सहित विषयों पर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ कटघोरा निशांत कुमार, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय,जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी,मनोज कुमार बंजारे सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

समय पर पीएम आवास पूर्ण कराए,लम्बित प्रकरणों को समय पर निराकृत करें तहसीलदार
कलेक्टर श्री वसंत ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत प्राथमिकता वाली योजनाओं और तहसीलवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान,कृषि सहित पीएम आवास ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों, महतारी वन्दन,राजस्व,स्वामित्व योजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे जनपद सीईओ,सचिवों की बैठक लेकर पीएम आवास को समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने निर्माण पूर्ण नहीं कराने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वन्दन योजना अंतर्गत पोर्टल ओपन होने और नए आवेदन लेने के दौरान पात्र महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। राजस्व न्यायालय अंतर्गत लम्बित प्रकरणों को निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने तहसीलदारों को एक वर्ष से अधिक समय तक लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सीमांकन,नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार,आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में उचित जांच कर प्रकरण प्रेषित करने सहित राजस्व से सम्बंधित कार्यों के समय में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
*

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद…

Next Post

एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स को xAI को बेच दिया, डील से क्या बदलाव होंगे, यहां जाने…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स को xAI को बेच दिया, डील से क्या बदलाव होंगे, यहां जाने…

एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स को xAI को बेच दिया, डील से क्या बदलाव होंगे, यहां जाने...

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

by NBTV24
March 13, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब...

Read more
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

March 13, 2026
कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

March 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com