• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

NBTV24 by NBTV24
March 13, 2026
in सामान्य
0
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498.83 करोड़ रूपए की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पी एम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ’’2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों’’ तथा ’’37 हजार 400 विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के किसानों’’ को भी योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है।
विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ’’कृषि भूमि की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है’’। योजनांतर्गत सभी ’’एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू- अभिलेख के रिकार्ड में दर्ज हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देश के कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना ’’दिसम्बर 2018 से लागू की गई है’’। यह योजना ’’भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित’’ है। इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को ’’प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि’’ प्रदान की जाती है, जिसे ’’2-2 हजार रुपये की तीन समान किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है’’। योजना का लाभ सभी वर्ग एवं श्रेणी के उन किसानों को दिया जाता है जिनका नाम भू- अभिलेख में दर्ज है। योजनांतर्गत ’’सभी एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू-अभिलेख में दर्ज हैं, ’’वन अधिकार पट्टाधारी किसान’’ तथा ’’विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसान’’ लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary List” विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपना राज्य, जिला, उप-जिला (तहसील), ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होती है. सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां किसान आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यदि आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप अपना ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें। इसके बाद आपके सामने आपके खाते और किस्त की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

Next Post

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

Related Posts

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत
सामान्य

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी जानिए धार्मिक महत्व, पूजा का कारण और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश…
सामान्य

आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी जानिए धार्मिक महत्व, पूजा का कारण और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश…

August 17, 2026
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…
सामान्य

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, शाहरुख खान समेत इन 3 अभिनेताओं को नोटिस…

August 16, 2026
बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…
सामान्य

बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह…

August 15, 2026
मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

August 14, 2026
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
सामान्य

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

August 14, 2026
Next Post
वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

August 18, 2026
कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार…

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

August 18, 2026
कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार…

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
August 18, 2026
0

छत्तीसगढ़:– भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की...

Read more
कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार…

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

August 18, 2026
कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार…

कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार…

August 18, 2026
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से इस युवा को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से इस युवा को मिला नया जीवन

August 18, 2026
प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली व्यवस्था, मोबाइल पर मिलेगी रोजाना खपत की जानकारी 54% क्षेत्र में काम पूरा…

प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली व्यवस्था, मोबाइल पर मिलेगी रोजाना खपत की जानकारी 54% क्षेत्र में काम पूरा…

August 18, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com