• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

बालको मेडिकल सेंटर में आयोजित होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर कॉन्क्लेव

NBTV24 by NBTV24
September 10, 2025
in आज, छत्तीसगढ़
0
बालको मेडिकल सेंटर में आयोजित होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर कॉन्क्लेव
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा, 10 सितम्बर 2025। मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) 19 से 21 सितम्बर 2025 तक नया रायपुर स्थित मयफेयर लेक रिज़ॉर्ट में अपने वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। इस कॉन्क्लेव के साथ ही ‘चूज़िंग वाइज़ली इंडिया’ मीटिंग के छठे वर्ष का भी आयोजन होगा, जिसका आयोजन ई-कैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर (मुंबई) और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से किया जाएगा।

इस साल का कैंसर कॉन्क्लेव ’ड्राइविंग कॉमन-सेंस ऑन्कोलॉजी–गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी और लंग कैंसर का मल्टी-डिसिप्लिनरी मैनेजमेंट’ विषय पर आधारित है। इसका उद्देश्य बेहतर इलाज परिणामों के लिए बहु-विशेषज्ञ सहयोग की अहमियत को बढ़ावा देना है। तीन दिन तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में 20 से ज़्यादा पैनल डिस्कशन होंगी, जिनमें पूरे भारत से 200 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ और अमेरिका, यूनाईटेड किंगडम, स्विट्ज़रलैंड, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, लेबनान और ऑस्ट्रेलिया से आए 10 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। सभी मिलकर अपने अनुभव साझा करेंगे, नवीनतम तकनीक, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे और मिलकर काम करने के नए रास्ते तलाश करेंगे ताकि भारत में कैंसर रोगियों को और बेहतर इलाज और अनुभव मिल सके।

वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (बालको मेडिकल सेंटर) की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि हर साल इस कॉन्क्लेव में बढ़ती भागीदारी और उत्साह हमारे लिए अहम बात है। वार्षिक कॉन्क्लेव अब मध्य भारत के प्रमुख शैक्षणिक आयोजनों में स्थापित हो चुका है। प्रत्येक सत्र को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है जो चिकित्सकों को वास्तविक नैदानिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करे, तथा साथ ही यह भी दर्शाए कि अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सकता है। यह कॉन्क्लेव युवा कैंसर विशेषज्ञों के लिए भी सीखने और विचार साझा करने का बड़ा मंच है। हर साल देशभर से 50 छात्रों को यात्रा अनुदान दिया जाता है, ताकि वे भी इन चर्चाओं का हिस्सा बनकर सही और रोगी-केंद्रित इलाज की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस कॉन्क्लेव में क्षेत्र के लिए पहली बार कई विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं, कार्ट-टी सेल अफेरेसिस, सिर और गर्दन के कैंसर की लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन, मिनी-अकॉर्ड रिसर्च वर्कशॉप, जीवन की अंतिम अवस्था में मरीज और परिजनों से संवाद करने का प्रशिक्षण, रोग-पूर्वानुमान पर चर्चा और स्टेरियोटैक्टिक बॉडी रेडियोथेरेपी (एसबीआरटी) पर हैंड्स-ऑन कॉन्टूरिंग वर्कशॉप। इसके साथ ही ‘वीमेन फॉर ऑन्कोलॉजी’ नेटवर्क मीटिंग और कैंसर रोकथाम कार्यशाला भी होगी, जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर कैंसर देखभाल को मज़बूत करना है।

पिछले साल इस कॉन्क्लेव में 1,000 से ज़्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जिनमें डॉक्टर, छात्र और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। इस साल और भी बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है। बालको मेडिकल सेंटर की इस मुहिम में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन, अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी, नाग फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ हेमेटोलॉजी एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन के सहयोग से हम मध्य भारत में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ कैंसर देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर हैं जहाँ दुनिया भर के विशेषज्ञ सम्मलित होंगे। कॉन्क्लेव का रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुका है। इच्छुक प्रतिभागी बालको मेडिकल सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट www.balcomedicalcentre.com पर जाकर पं जीकरण कर सकते हैं।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

कोलेस्ट्रॉल से चल सकती हैं इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय वैज्ञानिकों की रिसर्च में दावा…

Next Post

ओम हॉस्पिटल पर हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Related Posts

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

September 3, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

September 3, 2026
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

September 3, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
छत्तीसगढ़

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…

September 3, 2026
बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह…
छत्तीसगढ़

बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह…

September 3, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
छत्तीसगढ़

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 3, 2026
Next Post
ओम हॉस्पिटल पर हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

ओम हॉस्पिटल पर हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

September 3, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

September 3, 2026
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

September 3, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…

बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

September 3, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

September 3, 2026
नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

by NBTV24
September 3, 2026
0

छत्तीसगढ़:- सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय की विभागीय समिट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय मंच...

Read more
प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

September 3, 2026
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

September 3, 2026
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

September 3, 2026
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…

September 3, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com