• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अस्पतालों में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामले, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित; जानिए कैसे रहेंसुरक्षित

NBTV24 by NBTV24
April 15, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
अस्पतालों में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामले, बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित; जानिए कैसे रहेंसुरक्षित
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : चमकी बुखार के कारण हर साल बड़ी संख्या में बच्चे अस्पतालों में भर्ती होते हैं, इसके कारण मौत का खतरा भी अधिक देखा जाता रहा है। सरकार लगातार इस खतरनाक रोग से बचाव लेकर अभियान चला रही है, हालांकि अब भी ये बड़ा खतरा बना हुआ है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में एक बार फिर से चमकी बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में करीब 14 लोगों में चमकी बुखार के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि रोगियों के जांच की रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है।

रिपोर्टस के मुताबिक मुजफ्फरपुर के पीआईसीयू में शनिवार-रविवार दोनों दिन 7-7 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है। खून के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बुखार से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि चमकी बुखार के क्या कारण हैं और बच्चों को इससे किस प्रकार से सुरक्षित रखा जा सकता है?

उत्तर प्रदेश- बिहार में देखे जाते रहे है मामले

बिहार के कई राज्य इस गंभीर रोग के शिकार रहे हैं- मुजफ्फरपुर उनमें से एक है। पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश-बिहार सहित कई राज्यों में इंसेफेलाइटिस के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए बड़ी चिंता का कारण रहे हैं। इंसेफेलाइटिस के मामले बैक्टीरियल या वायरल दोनों प्रकार के संक्रमण के कारण हो सकते हैं। इसके कारण ब्रेन इंफ्लामेशन का खतरा बढ़ जाता है जिसके गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ये बीमारी वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकती है हालांकि बच्चों को इसका सबसे ज्यादा शिकार देखा जाता रहा है।

इंसेफेलाइटिस के क्या कारण हैं?

वायरल-बैक्टीरियल संक्रमण, ऑटोइम्यून इंफ्लामेशन, कीड़ों के काटने या कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण इंसेफेलाइटिस की समस्या हो सकती है इसमें ब्रेन में सूजन हो जाता है। इंसेफेलाइटिस के लगभग 70% मामले वायरस के संक्रमण के कारण होते हैं, जिनमें छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लोगों में खतरा सबसे ज्यादा देखा जाता रहा है।

वायरस से मुकाबले की स्थिति में मस्तिष्क में सूजन की समस्या हो सकती है। समय के साथ इस रोग के लक्षण बिगड़ते जाते हैं और कुछ स्थितियों में ये जानलेवा भी हो सकती है।

कैसे होते हैं इसके लक्षण?

इंसेफेलाइटिस आमतौर पर बुखार-सिरदर्द जैसे लक्षणों के साथ शुरू होता है। समय पर अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए या इलाज न किया जाए तो इसके कारण दौरे पड़ने, भ्रम, चेतना की हानि और यहां तक कि कोमा भी हो सकता है। इसके लक्षण समय के साथ गंभीर होते जाते हैं। इन स्थितियों में भयंकर सरदर्द, उल्टी-भ्रम होने, याददाश्त की समस्या, बोलने-सुनने की दिक्कत होने, बेहोशी की समस्या हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इंसेफेलाइटिस से बचाव को लेकर सभी लोगों को सतर्कता बरतते रहने की आश्यकता होती है। विशेषतौर पर जिन शहरों में पहले से इसके मामले रिपोर्ट किए जाते रहे हैं वहां बच्चों की सेहत को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वायरल इंसेफेलाइटिस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन वायरस के संपर्क से बचना है जो इस बीमारी का कारण बन सकते हैं।

इसके लिए स्वच्छता का ध्यान रखना सबसे आवश्यक है। हाथों को साबुन और पानी से बार-बार और अच्छी तरह धोएं। कपड़े-बिस्तर को एक दूसरे से शेयर न करें। कुछ संक्रमित मच्छरों के काटने से भी इस रोग के होने का खतरा रहता है इसलिए आसपास की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। अगर आपमें या बच्चे में इस रोग के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत अस्पताल जाएं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsअस्पतालों में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामलेनई दिल्ली
Previous Post

लिवर के डॉक्टर ने बताया- चाहते हैं हमेशा स्वस्थ रहे लिवर तो आज-अभी से छोड़ दें ये आदत…

Next Post

श्रीरामचंद्र जन्मोत्सव रामनवमीं पर रघुवंशी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

Related Posts

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति को मिली मंजूरी; जानिए साय कैबिनेट के ये अहम फैसले…
सामान्य

सुबह खाली पेट केला खाने के है ये चमत्कारी फायदे, पाचन से लेकर सेहत होती है बेहतर, आज ही डाइट में करें शामिल…

April 29, 2026
गैस सिलेंडर होगा और भी महंगा; सरकारी सब्सिडी पर भी पड़ सकता है असर, इस रिपोर्ट ने फिर बढ़ाई लोगों की चिंता…
सामान्य

गैस सिलेंडर होगा और भी महंगा; सरकारी सब्सिडी पर भी पड़ सकता है असर, इस रिपोर्ट ने फिर बढ़ाई लोगों की चिंता…

April 29, 2026
भारत को सस्ता तेल, इस पड़ोसी देश पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव जानें पूरा विश्लेषण…
सामान्य

भारत को सस्ता तेल, इस पड़ोसी देश पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव जानें पूरा विश्लेषण…

April 29, 2026
कर्ज के दलदल में प्रदेश, मोहन सरकार फिर लेगी करोड़ो का ऋृण, अकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ के पार…
मध्यप्रदेश

कर्ज के दलदल में प्रदेश, मोहन सरकार फिर लेगी करोड़ो का ऋृण, अकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ के पार…

April 27, 2026
अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…
सामान्य

अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…

April 27, 2026
Next Post
श्रीरामचंद्र जन्मोत्सव रामनवमीं पर रघुवंशी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

श्रीरामचंद्र जन्मोत्सव रामनवमीं पर रघुवंशी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

April 30, 2026
प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

April 30, 2026
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

April 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

April 30, 2026
प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

April 30, 2026
खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…
मध्यप्रदेश

खुशखबरी स्कूलों में कल से गर्मी की छुट्टियां होगी शुरू, अब इतने दिनों के बाद लगेगी क्लासेस…

by NBTV24
April 30, 2026
0

मध्य प्रदेश :– इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जिसको देखते हुए स्कूलों में जहां पहले ही समय...

Read more
प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

April 30, 2026
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

April 30, 2026
एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

April 30, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…

April 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com