![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_2022-01-31-16-05-42-33.jpg)
रायपुर Raipur : छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 3 करोड़ 65 लाख 16 हजार 146 पहुंच चुका है। इनमें 2 करोड़ 6 लाख 84 हजार 115 लोगों को पहला डोज और 1 करोड़ 55 लाख 20 हजार 169 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। इसी तरह 311856 लोगों को प्रिकॉशन लोज लग चुका है। स्वास्थ विभाग ने 10 फरवरी की स्थिति में ही आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक लक्ष्य से 99.90 प्रतिशत युवा वर्ग को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इसी तरह लक्ष्य से 76.81 प्रतिशत युवा वर्ग को दोनों डोज लग चुके हैं।
![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_2022-02-11-19-42-09-37.jpg)