• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हम किसी भी हालत में परिसीमन को लागू नहीं होने देंगे”, भाजपा सरकार को दी खुली चुनौती…

NBTV24 by NBTV24
March 28, 2025
in आज
0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हम किसी भी हालत में परिसीमन को लागू नहीं होने देंगे”, भाजपा सरकार को दी खुली चुनौती…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रांचीः परिसीमन को लेकर उठी सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि चाहे हमारी सरकार रहे या जाये हम किसी भी हालत में परिसीमन को लागू नहीं होने देंगे.

सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के नेता के तौर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि परिसीमन के पीछे भी एक हिडेन एजेंडा है. कैसे आदिवासी दलितों की सीट घटायी जाए. पिछली बार भी ऐसा ही प्रयास हुआ था. आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में इसे रोका गया. लेकिन इस बार बड़ी ही चतुराई और सोच समझ के साथ पूरे देश भर में परिसीमन का षड्यंत्र बिछाया गया है. लेकिन हम लोगों की भी नजर है निश्चित रूप से अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो आर-पार की लड़ाई चाहे सरकार में रहें या ना रहें इसकी लड़ाई हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे.

बात करते हेमंत सोरेन)
सदन में करीब एक घंटे 12 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निशाने पर बीजेपी और केंद्र की सरकार बनी रही. हालांकि इस दौरान बीजेपी विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे. उन्होंने खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी 27% आरक्षण और सरना धर्म कोड को लेकर निशान साधते हुए कहा कि भारत सरकार कुंडली मारकर बैठी है. अब जनता ही इसका फैसला करेगी. संघर्ष के रास्ते हम जाने की तैयारी में हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के सीएम पर भी हमला बोला

इस दौरान मुख्यमंत्री ने असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में सुपरस्टार बनकर घूमने वाले असम के सीएम से हमने आदिवासियों को उनके राज्य में अधिकार देने की बात कही थी तो वह गोल-मोल जवाब देकर निकल गए थे.

रांची में अनिल टाइगर हत्याकांड के विरोध में भाजपा के रांची बंद की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बंद करने की क्या जरूरत थी जो भी दुकान चलाने वाले हैं उन्हीं के वोटर हैं.

अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की बजट के दौरान सरकार ने धान का समर्थन मूल्य देने का प्रावधान किया है इसके अलावा अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ट्यूशन पर सरकार हर साल 10 लाख रुपया खर्च करेगी.

अस्पताल में बनेगा हेलीपैड

अगले 5 वर्ष में रिम्स के नए रूप में होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसका कायाकल्प करने का निर्णय लिया है जिस पर 7000 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा रांची में एक नया रिम्स भी बनाने का सरकार ने निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के लिए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस की शुरुआत जल्द करने की सरकार की तैयारी की घोषणा करते हुए कहा कि अब अस्पताल में भी हेलीपैड बनाने का सरकार ने निर्णय लिया है. यह देश का पहला राज्य होगा जहां पर अस्पताल में भी हेलीपैड की व्यवस्था होगी.

केंद्र की भाजपा सरकार पर सीएम ने जमकर साधा निशाना

केंद्र पर एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया होने की मांग एक बार फिर सदन में उठी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि यह पैसा हमें मिल जाता है तो झारखंड दूसरे राज्यों को कर्ज देने वाला राज्य बन सकता है. मगर केंद्र सरकार टाल मटोल समाचार पत्रों के माध्यम से करती रही है.

उन्होंने कहा कि झारखंड देश में सबसे ज्यादा खनन करने वाला राज्य है जहां कोयला से लेकर कई खनिज पदार्थ का खनन होता है. इसके बावजूद जो राशि मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाती है. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि हमारा यह राज्य आगे बढ़े यहां के आदिवासी दलित आगे बढ़े.

उन्होंने कहा कि उनको अच्छा नहीं लगता है कि हम लोग हवाई जहाज में घूमें. यहां के लोगों की तरक्की उनकी उनके आंखों में चुभती है. मुख्यमंत्री ने मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना की केंद्रीय मदद की राशि राज्य को नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 1200 करोड़ रुपया केंद्र पर बकाया है.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर सरकार ने किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर…

Next Post

रेलवे रीसाइक्लिंग प्रयासों से करता है हर महीने लाखों लीटर पानी की बचत, पढ़ें विशेष रिपोर्ट…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
रेलवे रीसाइक्लिंग प्रयासों से करता है हर महीने लाखों लीटर पानी की बचत, पढ़ें विशेष रिपोर्ट…

रेलवे रीसाइक्लिंग प्रयासों से करता है हर महीने लाखों लीटर पानी की बचत, पढ़ें विशेष रिपोर्ट...

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

February 24, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

February 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

February 24, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …
खेल

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

by NBTV24
February 24, 2026
0

नई दिल्ली:– महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच एक बार फिर सजने जा रहा है। आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप...

Read more
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

February 24, 2026
घड़ी बांधने की परंपरा, ताले-घंटियों की मान्यता और दूर-दराज से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़

घड़ी बांधने की परंपरा, ताले-घंटियों की मान्यता और दूर-दराज से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़

February 24, 2026
तपने लगी दिल्ली 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…

तपने लगी दिल्ली 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…

February 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com