• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

NBTV24 by NBTV24
October 22, 2026
in छत्तीसगढ़
0
भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मभूमि भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की मांग पर क्षेत्र में शिक्षा एवं नगरीय सुविधाओं के विस्तार के लिए 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

साथ ही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से 40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रायपुर जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ, जिनकी कुल प्रशासनिक स्वीकृति राशि 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये है।
राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सान्निध्य में आयोजित इस समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी, संत-महात्माओं, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा और क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाओं के कारण यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।
गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले की पारंपरिक शुरुआत गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात गुरूजन घोड़ा-बग्गी में सवार होकर भव्य पारंपरिक यात्रा के साथ धर्ममंच तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण गुरु परंपरा, श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर रहा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की मांग पर मुख्यमंत्री जी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने क्षेत्र में शैक्षणिक एवं नगरीय सुविधाओं के विस्तार के लिए चार निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें पीएमश्री स्कूल, मंदिर हसौद में प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये, शासकीय हाईस्कूल खम्हतराई में भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, ग्राम ओड़का में नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा नगर पंचायत चंदखुरी कार्यालय के प्रथम तल के निर्माण के लिए 85 लाख रुपये शामिल हैं। इन चारों कार्यों की कुल राशि 2 करोड़ 90 लाख रुपये है। इनसे क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और नगरीय प्रशासनिक अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये के सड़क कार्यों का भूमिपूजन
गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत रायपुर जिले के तीन सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनकी कुल प्रशासनिक स्वीकृति राशि 28 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपये है।

भूमिपूजन किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है—
छतोना-दखवा कटेसर-बड़गांव-कुण्डा-नारा-लखौली मार्ग: 29 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 17 करोड़ 34 लाख 99 हजार रुपये।
नरदहा आंतरिक मार्ग: 2 किलोमीटर लंबाई के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपये।
चंदखुरी-मोहदी-अटसैना मार्ग: 4 किलोमीटर लंबाई के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ 31 लाख 5 हजार रुपये।

इन सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों से आवागमन की सुविधा बेहतर होने और क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना मजबूत होने की उम्मीद है।

40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से 40 स्थानों पर सेतखाम स्थापना की घोषणा की। सेतखाम सतनामी समाज की धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और गुरु परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस घोषणा से समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विषय को प्रमुखता मिली।

भंडारपुरी धाम सतनामी समाज की आस्था और गुरु परंपरा का प्रमुख केंद्र है। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के सत्य, समानता, मानवता और सदाचार के संदेश आज भी समाज को सामाजिक समरसता एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

गुरु बालदास साहेब जी के सान्निध्य में गुरु परंपरा का भव्य समागम
गुरुदर्शन एवं संत समागम मेले में राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी का सान्निध्य आयोजन की प्रमुख विशेषता रहा। गुरु सोमेश बाबा जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी सहित संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन की धार्मिक गरिमा बढ़ाई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुजनों के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए भंडारपुरी धाम पहुंचे। गुरु घासीदास बाबा जी की पावन कर्मभूमि भंडारपुरी धाम में आयोजित यह समागम पीढ़ियों से चली आ रही गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की परंपरा का प्रतीक बना।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में आस्था और विकास का संगम

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति में आयोजित इस समागम में धार्मिक आस्था, सामाजिक परंपरा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय प्रमुखता से सामने आए। मंत्री जी की मांग पर घोषित विकास कार्यों और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन ने आयोजन को विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाया।

संत-महात्माओं, मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी, कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा जी, विधायक रोहित साहू जी, विधायक इंद्रकुमार साहू जी, निगम/आयोग उपाध्यक्ष राजीव लोचनदास महाराज जी, अंजय शुक्ला जी, प्रहलाद रजक जी, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग जी, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी तथा जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मीरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सतनामी समाज एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संत-महात्माओं के सान्निध्य, गुरुजनों के दर्शन और श्रद्धालुओं की सहभागिता से भंडारपुरी धाम में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट…

Next Post

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

Related Posts

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर मुख्यमंत्री साय…

October 22, 2026
रायपुर पहुंची राष्ट्रपति राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत, देखें फोटोज…
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंची राष्ट्रपति राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत, देखें फोटोज…

October 22, 2026
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है सीएम साय…
छत्तीसगढ़

विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है सीएम साय…

October 22, 2026
प्रदेश में आज राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा, CM साय के कार्यक्रम और BJP के नए अभियान पर नजर…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा, CM साय के कार्यक्रम और BJP के नए अभियान पर नजर…

October 22, 2026
Next Post
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

October 22, 2026
शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

October 22, 2026
शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

October 22, 2026
यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…
राजनीति

यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

by NBTV24
October 22, 2026
0

छत्तीसगढ़:- भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अभनपुर के प्रथम दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वे अभनपुर स्थित अग्रवाल...

Read more
शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…

October 22, 2026
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

October 22, 2026
भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

October 22, 2026
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट…

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट…

October 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com