• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

NBTV24 by NBTV24
August 23, 2026
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– पवित्र श्रावण मास में राजधानी रायपुर आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुढि़यारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। इस पवित्र माह में कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, भक्ति और समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है। हजारों शिवभक्त पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए पैदल निकलते हैं। कठिन यात्रा के बीच शिवभक्तों का उत्साह और श्रद्धा सनातन संस्कृति में निहित आस्था की शक्ति को प्रकट करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुढि़यारी के मारुति मंगलम परिसर से हजारों कांवडि़ए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं। शिवभक्तों के जयघोष और भक्ति से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा है। यह आयोजन केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंदिर छत्तीसगढ़ की प्राचीन शिव आराधना परंपरा का प्रमुख केंद्र है। महादेव घाट में विराजमान भगवान हटकेश्वरनाथ के प्रति प्रदेशवासियों की गहरी आस्था है। विशेष रूप से श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान जितनी इसकी प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति से है, उतनी ही इसकी गहरी आध्यात्मिक परंपराओं से भी है। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में स्थित प्राचीन शिवधाम और शक्तिपीठ हमारी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के साक्षी हैं। यहां के पर्व, उत्सव और धार्मिक यात्राएं समाज को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़े रखती हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ जुड़ते हैं। इससे आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और समरसता की भावना मजबूत होती है। सेवा, सहयोग और सामूहिकता की यही भावना छत्तीसगढ़ की संस्कृति की विशेषता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इससे हमारी आस्था के केंद्रों को नई पहचान मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी विस्तार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा छत्तीसगढ़ और प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा हमारा छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक…

Next Post

सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

Related Posts

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…
छत्तीसगढ़

August 22, 2026
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय…

महतारी वंदन योजना की कुल 30 किस्तों में महिलाओं को कितने पैसे मिले जानिए…

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का ये उपहार…

August 22, 2026
Next Post
सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…

August 23, 2026
सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

August 23, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

August 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…

August 23, 2026
सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

August 23, 2026
राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…
छत्तीसगढ़

राखी का बंधन, खुशियों का संसारक महतारी वंदन से बहनों को मिला अपार…

by NBTV24
August 23, 2026
0

छत्तीसगढ़:- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व...

Read more
सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

सीएम साय के निर्देश पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, ईस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारी समेत 10 विशेषज्ञ गोताखोर पहुंचेंगे यहां

August 23, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

August 23, 2026
मुख्यमंत्री साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक…

मुख्यमंत्री साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक…

August 22, 2026
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय…

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय…

August 22, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com