रीवा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी 06 नवम्बर को रीवा जिले के तूफानी दौरे पर रहेंगे।इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय छोटू ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 06 नवंबर 2023 को रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे ।जिस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर त्यौंथर,सेमरिया,रीवा एवं गुढ़ विधानसभा में जनसभा के माध्यम से सभाओं को संबोधित करेंगे। तथा सभा के माध्यम से जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।श्री शिवराज सिंह चौहान 06 नवंबर को प्रातः 11.40 बजे सिंगरौली से चलकर 12.20 बजे रीवा जिले के त्यौंथर विधानसभा के गढ़ी मंडल पहुंचेंगे।जहां पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद वहां से दोपहर 01.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा चलकर 01.25 बजे सेमरिया विधानसभा आएंगे ,जहां बीड़ा में पार्टी प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।तत्पश्चात सेमरिया से 02.10 बजे चलकर 02.25 बजे रीवा विधानसभा के एस एफ ग्राउंड पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत दोपहर 03.20 बजे रीवा से गुढ़ विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे।जहां 03.35 बजे पहुंचकर गुढ़ में पार्टी प्रत्यासी नागेंद्र सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुढ़ की सभा उपरांत 03.20 बजे वहां से चलकर 03.40 बजे अमरपाटन विधानसभा जिला सतना के लिए रवाना होंगे।उक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम एवं सभा हेतु कार्यक्रम स्थल ,सभा के लिए मार्ग एवं हेलीपैड का जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।तथा उक्त जनसभा , रथ सभा के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है।निरीक्षण के दौरान चुनाव अभियान समिति जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी,विधानसभा संयोजक गुढ़ विशंभर पटेल,जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी,मंडल अध्यक्ष कपूर चंद्र सोनी, अलखमुनी तिवारी।











