• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल,किये ये वादे

NBTV24 by NBTV24
June 5, 2025
in छत्तीसगढ़
0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल,किये ये वादे
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा। इस माके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता का चलाया अभियान

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए

Related Posts

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…
छत्तीसगढ़

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

September 1, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

September 1, 2026
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन सीएम साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया और भी सुदृढ़…

September 1, 2026
इस जिले में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति…
छत्तीसगढ़

हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी रूप से नक्सली – मुख्यमंत्री श्री साय…

September 1, 2026
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री…

September 1, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

September 1, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

September 1, 2026
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…
सामान्य

पैक्ड फूड पर अब साफ दिखेगी शुगर व साल्ट की चेतावनी, नए बदलाव से ये होगा फायदा…

by NBTV24
September 1, 2026
0

नई दिल्ली;– चिप्स का पैकेट हो, बिस्किट का डिब्बा हो या कोल्ड ड्रिंक की बोतल, अब तक किसी भी प्रोसेस्ड...

Read more
किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट…

September 1, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात…

September 1, 2026
मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

मुख्यमंत्री साय की पहल से यहां खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश लगाएगा नई छलांग…

September 1, 2026
सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

September 1, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com