• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बालको भूला अपना वादा, तीन साल बाद भी नहीं हुए काम, कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन – जयसिंह अग्रवाल

NBTV24 by NBTV24
June 17, 2025
in छत्तीसगढ़
0
बालको भूला अपना वादा, तीन साल बाद भी नहीं हुए काम, कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन – जयसिंह अग्रवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा :- प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वेदांता समूह के एल्युमिनियम उत्पादक संस्थान बालको प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि स्थानीय जिला प्रशासन के संरक्षण में बालको जनहित के मुद्दों पर कुठाराघात कर रहा है. जब कांग्रेस की सरकार थी. तब बालको के विस्तार के लिए जनसुनवाई का आयोजन कांग्रेस सरकार ने कराया था. तब बालको ने वादा किया था कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जाएगा. स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और विकास के काम होंगे. लेकिन अब बालको इन बातों को भूल चुका है. लगातार प्रशासन के संरक्षण में बालको की मनमानी जारी है. पेड़ों को काटा जा रहा है. जनता के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है. यदि अब प्रशासन ने बालकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

वन भूमि पर अवैध कब्जा : पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बालको के फ्लाई ऐश डाईक के बगल में बसे हुए ग्राम रुकबहरी में लो लाईन एरिया में राखड़ का भराव करने के बाद वहां सघन वृक्षारोपण की योजना को मूर्तरूप देने के लिए बालको प्रबंधन द्वारा वन विभाग की 5 एकड़ भूमि का उपयोग करने की अनुमति प्राप्त की गई थी. वन विभाग से अनुमति मिल जाने के बाद बालको प्रबंधन ने उस क्षेत्र में केवल राखड़ पाटने का कार्य किया.जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में बालको ने लगभग 30 एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर लिया गया है. इस संबंध में यह भी अवगत कराया गया था कि ऐश डाईक से रिसाव होने वाले पानी को बेलगिरी नाला में जाने से रोकने के लिए कांक्रिट की टंकियां बनवाई गई हैं. जिनमें दिन भर तो पानी एकत्र होता है और रात के समय उन टंकियों के पानी को बेलगिरी नाला में ड्रेन कर दिया जाता है. इसकी वजह से नेहरूनगर, परसाभाठा और बेलगिरी बस्तियों के हजारों निवासियों को निस्तारी के लिए राखड़युक्त दूषित पानी का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ता है.

फ्लाई ऐश भी बड़ी समस्या : ऐश डाईक से उड़ने वाली राख के गुबार से वहां के निवासियों का जीवन दुश्वार हो गया है. बालको प्रबंधन ने सड़क मार्ग से परिवहन किए जाने वाले फ्लाई ऐश वाहन को नियमानुसार तिरपाल से नहीं ढ़के होने के कारण भारी मात्रा में फ्लाई ऐश सड़क पर गिरता है. लगातार भारी वाहनों की आवा जाही से हमेशा धूल का गुबार उठते रहता है. जिसकी वजह से दुपहिया वाहनों से सड़को पर चलने वाले लोगों को भारी असुविधा का समाना करना पड़ता है.

स्थानीय कर्मचारियों के साथ भेदभाव : जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि बालको प्रबंधन द्वारा स्थानीय कर्मचारियों के साथ व्यापक पैमाने पर भेदभाव की नीति अपनाई जाती है. प्रबंधन यह भूल जाता है कि इस संयंत्र की नींव ही स्थानीय लोगों ने रखी और उनके ही खून पसीने की बदौलत बालको संयंत्र पल्लवित और विकसित हुआ. बालको प्रबंधन संयंत्र विस्तार परियोजना के तहत आयोजित की गई जन सुनवाई के दौरान यह वादा किया गया था कि स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा. बालको की जन सुनवाई पूरी हुए लगभग तीन साल से ज्यादा समय बीत गया है. विस्तार परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है. जिसमें केवल मजदूर वर्ग में ही कुछ लोगों को अवसर मिल सका है. जबकि तकनीकी रूप से भी स्थानीय युवा पूरी तरह से सक्षम हैं. लेकिन तकनीकी कार्यों के लिए प्रबंधन ने स्थानीय लोगों की उपेक्षा करते हुए बाहरी लोगों को भर्ती के अवसर प्रदान किया है. वादे के मुताबिक स्थानीय बेरोजगारों को प्रबंधन ने रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया है.

वृक्ष शिफ्टिंग की अनुमति लेकिन काटने का होगा कम : जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बालकोनगर सेक्टर-6 बी और सी टाईप वाले खाली पड़े हुए क्षेत्र में प्रबंधन कर्मचारियों के लिए बहुमंजिली इमारतें बनाने की परियोजना पर कार्य आरंभ हो चुकी है. यहां हजारों की संख्या में फलदार एवं छायादार विकसित वृक्ष मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार उन वृक्षों की कटाई करवाने के स्थान पर अन्यत्र स्थानांतरित करवाने की अनुमति दी गई है. लेकिन प्रबंधन ऐसा नहीं कर रहा है. अपनी परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए बालको प्रबंधन द्वारा सीधे वृक्षों की कटाई की जा रही है. यह सभी काम प्रशासनिक संरक्षण में हो रहे हैं. जयसिंह ने यह भी कहा कि बालको की मनमानी और नियम विरुद्ध कार्य किए जाने की प्रमाण सहित शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से की है.

लेकिन आश्चर्य वाली बात है कि इन शिकायतों पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है. जिससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन ने बालको को मनमानी की छूट दे दी है. प्रशासन के संरक्षण में ही बालको मनमानी कर रहा है. यदि जल्द नियम विरुद्ध कार्यों पर रोक नहीं लगी, स्थानीय नागरिकों का ध्यान नहीं रखा गया. तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी.

Tags: Children have forgotten their promiseHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhawork has not been done even after three yearsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने प्रशासन की पहल“ 108 शालाओं में नए भवन निर्माण को मंजूरी

Next Post

जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

Related Posts

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…
छत्तीसगढ़

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…
छत्तीसगढ़

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

April 14, 2026
स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा अपना लोकतंत्र, ये नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का है समय…

April 14, 2026
प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…
छत्तीसगढ़

प्रदेश महिला टीम बनी चैंपियन, केरल को 14-5 से हराकर जीता खिताब…

April 14, 2026
भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार…
छत्तीसगढ़

भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार…

April 13, 2026
Next Post
जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

April 14, 2026
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

by NBTV24
April 14, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई...

Read more
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प: समरसता भोज में शामिल हुए सीएम साय…

April 14, 2026
आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

आज सतुआन त्यौहार पर जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की ये वैज्ञानिक वजहें…

April 14, 2026
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीएम साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प…

April 14, 2026
उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

April 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com