• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान

NBTV24 by NBTV24
February 4, 2026
in छत्तीसगढ़
0
बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

बालकोनगर, :– वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम के तहत 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया। इस दौरान कंपनी ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और आसपास के समुदाय सहित 5,000 से अधिक लोगों को जोड़ते हुए सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह अभियान बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में संचालित किया गया, जिसमें सड़क अनुशासन, यातायात जागरूकता और दुर्घटना रोकथाम से जुड़े विषयों पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रमों के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, फायर सेफ्टी प्रदर्शन, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
बालको ने नियमित वाहन चालकों के लिए ‘रोड रश’ नामक एक गेमिफाइड लर्निंग मॉड्यूल भी शुरू किया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा से जुड़े ज्ञान का परीक्षण करने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय स्कूलों में आयोजित जागरूकता सत्रों और आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात अनुशासन और दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा, सामूहिक जिम्मेदारी और सतत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कारपूलिंग चैलेंज भी आयोजित किया गया।

अभियान के तहत कंपनी ने अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में कार्यरत भारी वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। आंतरिक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अचानक वाहन निरीक्षण भी किए गए, ताकि वाहनों की सुरक्षित स्थिति और यातायात नियमों के पालन की पुष्टि की जा सके।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा किसड़क सुरक्षा, बालको की ‘जीरो हार्म’ प्रतिबद्धता का ही विस्तार है। हर सुरक्षित यात्रा अनुशासन, जागरूकता और जवाबदेही का प्रतिबिंब होती है। कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के साथ निरंतर जुड़ाव के माध्यम से बालको एक ऐसी संस्कृति विकसित कर रहा है, जहां सुरक्षा साझा जिम्मेदारी और दैनिक अभ्यास बन जाए। हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे ठोस व्यवहारिक बदलाव लाना है, जो हमारे संचालन क्षेत्रों के भीतर और बाहर दोनों जगह जीवन की रक्षा करें।
बाल सदन स्कूल की छात्रा महक यादव ने कहा कि इन सत्रों से हमें समझ में आया कि सड़क पर की गई छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। बालको के कार्यक्रम से हमें सड़क नियमों की बेहतर जानकारी मिली और अब मैं यात्रा के दौरान खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हूं।

सशक्त सुरक्षा संस्कृति के निर्माण की दिशा में बालको ने अपने प्रचालन में कई अत्याधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया है। टी-पल्स हेल्थ, सेफ्टी, सिक्योरिटी एंड एनवायरनमेंट (एचएसएसई) मॉनिटरिंग सिस्टम, जो एआई-सक्षम कैमरा नेटवर्क के माध्यम से फील्ड गतिविधियों की निगरानी कर अनुपालन सुनिश्चित करता है। सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) जो डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के जरिए सुरक्षा प्रबंधन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निगरानी तथा सप्लाई चेन सुरक्षा को सुदृढ़ करता है।
कोल यार्ड में हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम, जो थर्मल निरीक्षण के माध्यम से संभावित जोखिमों की पहचान कर रियल-टाइम डैशबोर्ड और ट्रेंड एनालिसिस उपलब्ध कराता है। संयंत्र परिसर के भीतर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (डीएमएस) की तैनाती। वर्ल्ड डायबिटीज डे के अवसर पर प्रशिक्षण और जांच सहित लक्षित स्वास्थ्य हस्तक्षेप तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सत्रों के माध्यम से कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देना।
‘सेफ्टी स्टूवर्ड्स’ पहल, जिसके तहत उन शॉप-फ्लोर कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों की पहचान और सशक्तिकरण किया जाता है, जो अपने कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

बालको वर्ष भर कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय के लिए कार्यशालाओं तथा रेट्रो-रिफ्लेक्टिव सुरक्षा अवसंरचना के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। सुरक्षा उत्कृष्टता के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, जिसमें ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड्स 2025 में प्राप्त सम्मान भी शामिल है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

Next Post

आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…

Related Posts

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…
छत्तीसगढ़

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

September 11, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…

September 11, 2026
जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…
छत्तीसगढ़

CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…

September 11, 2026
प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी ये फिल्म…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

September 11, 2026
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…
छत्तीसगढ़

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, राजधानी में 36 कनेक्शन काटे…

by NBTV24
September 11, 2026
0

छत्तीसगढ़:- बिजली बिलों के बड़े बकायेदार सरकारी विभागों के खिलाफ अब बिजली विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश...

Read more
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, इस हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

September 11, 2026
प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

September 11, 2026
बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…

September 11, 2026
जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही सीएम साय…

CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…

September 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com