• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

NBTV24 by NBTV24
May 28, 2026
in मध्यप्रदेश
0
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश:–लक्ष्य था 100 लाख मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश ने हासिल किया 104 लाख मीट्रिक टन

देश में सर्वाधिक 13 लाख 41 हजार से अधिक किसानों से हुआ गेहूं का उपार्जन

कोविड अवधि को छोड़कर विगत 10 वर्षों में सर्वाधिक गेहूं उपार्जन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेहूं खरीदी को लेकर मध्यप्रदेश लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। नए रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन की जगह 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन हुआ है। मध्यप्रदेश को गेहूं खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा इस लक्ष्य को 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 13 लाख 41 हजार 266 किसानों से गेहूं का उपार्जन कर देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। जबकि, प्रदेश गेहूं उपार्जन के मामले में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है।

कोविड-19 की अवधि को छोड़कर विगत 10 वर्षों में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं का सर्वाधिक उपार्जन किया गया है। प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों से सबसे पहले गेहूं की खरीदी की गई। कुल 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत एवं लघु कृषकों से 32 लाख 14 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया गया। प्रदेश में हो रहे गेहूं उपार्जन की सतत मॉनीटरिंग की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता और खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उपार्जित गेहूं के भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों के हित में जिन किसानों ने स्लॉट बुक करा लिये थे, उनके गेहूं उपार्जन की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक कर दी थी।

किसानों को हुआ 23,708.13 करोड़ से अधिक का भुगतान
किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं का 23,708.13 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। उपार्जित गेहूं में से 96 लाख 52 हजार 957 मीट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। यह उपार्जित गेहूं का 93 प्रतिशत है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया गया है।

संभागवार उपार्जन की स्थिति
रीवा संभाग में 6 लाख 15 हजार 851 मीट्रिक टन, जबलपुर में 12 लाख 73 हजार 667, शहडोल में 70 हजार 666, सागर में 8 लाख 56 हजार 968, भोपाल में 28 लाख 47 हजार 284, नर्मदापुरम में 9 लाख 22 हजार 508, उज्जैन में 22 लाख 84 हजार 47, इंदौर में 8 लाख 62 हजार 719, ग्वालियर में 4 लाख 36 हजार 805 और चंबल संभाग में 2 लाख 40 हजार 581 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ है।

उपार्जन के किए गए समुचित प्रबंध
हर उपार्जन केन्द्र पर तौल काटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 की गई तथा तौल काटों में वृद्धि का अधिकार जिलों को दिया गया। किसानों की सुविधा के लिए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया। देयक जारी करने का समय भी रात 12 बजे तक कर दिया गया। गेहूं का उपार्जन सप्ताह में 6 दिन तक किया गया। उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के छायादार स्थान और जन-सुविधाओं की व्यवस्थाएं की गई थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के भंडारण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों की उपज की तौल समय पर हो सके, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिये पंखा एवं छन्ना आदि की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा

Next Post

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Related Posts

सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा

May 28, 2026
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…
मध्यप्रदेश

इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

May 28, 2026
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

May 27, 2026
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

May 27, 2026
आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…
मध्यप्रदेश

आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…

May 26, 2026
पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…

May 26, 2026
Next Post
सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार...

पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

May 28, 2026
सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

May 28, 2026
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

May 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

May 28, 2026
सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

May 28, 2026
पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…
सामान्य

पीला स्पर्म इस गंभीर बीमारी का संकेत, समय रहते नहीं संभले तो पार्टनर तक फैल सकता है संक्रमण…

by NBTV24
May 28, 2026
0

नई दिल्ली:– पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी एक ऐसी समस्या सामने आ रही है, जिसे अक्सर लोग शर्म या...

Read more
सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

May 28, 2026
इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार…

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…

May 28, 2026
सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा

सीएम डॉ. यादव ने फिर पेश की मितव्ययता की मिसाल, बस से की यहां की यात्रा

May 28, 2026
गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में यहां रखें कूड़ेदान…

May 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com