• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…

NBTV24 by NBTV24
September 5, 2026
in छत्तीसगढ़
0
गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति में टेक्सटाइल सेक्टर को दिए गए विशेष प्रोत्साहनों तथा इस क्षेत्र में आ रहे निवेश की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ को मध्य भारत के प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने तथा आधुनिक तकनीक, डिजाइन और नवाचार को राज्य के पारंपरिक वस्त्र कौशल से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल सेक्टर को थ्रस्ट सेक्टर के रूप में शामिल किया है। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन एवं अनुदान का प्रावधान किया गया है। इन प्रावधानों के परिणामस्वरूप टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है और प्रदेश में नई इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का प्रमुख उद्देश्य निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है। इसी दृष्टि से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग श्रम आधारित होने के कारण बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। नई नीति के इन प्रावधानों से छत्तीसगढ़ टेक्सटाइल निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

नवा रायपुर में आकार ले रहा टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग इको-सिस्टम
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नवा रायपुर अटल नगर में टेक्सटाइल क्षेत्र की नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को गति मिल रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहां केवल उत्पादन इकाइयां ही स्थापित न हों, बल्कि टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र का एक समग्र इको-सिस्टम विकसित हो, जिसमें डिजाइन, उत्पादन, कौशल विकास, आधुनिक तकनीक और बाजार की सुविधाएं एक-दूसरे से जुड़ी हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग की विशेषता यह है कि अपेक्षाकृत बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के साथ इसमें महिलाओं और युवाओं के लिए भी व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और सहायक उद्योगों तथा स्थानीय उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की परंपरा और आधुनिक फैशन टेक्नोलॉजी का होगा संगम

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तशिल्प परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश का कोसा सिल्क देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। विशेष रूप से चांपा और आसपास के क्षेत्रों की कोसा परंपरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इस पारंपरिक कौशल को आधुनिक डिजाइन, तकनीक, ब्रांडिंग और व्यापक बाजार से जोड़कर नई ऊंचाई दी जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (छप्थ्ज्) की स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और इससे जुड़े आधुनिक क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय बुनकरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को डिजाइन एवं तकनीकी नवाचार का लाभ मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

छप्थ्ज् जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान और नई टेक्सटाइल इकाइयों के बीच समन्वय से राज्य में डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक मजबूत वैल्यू चेन विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्त्र कला को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप नए उत्पादों और डिजाइनों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

सेंट्रल इंडिया के बड़े टेक्सटाइल हब के रूप में उभरने की क्षमता

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ वैश्विक स्तर पर भी टेक्सटाइल एवं अपैरल क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध संसाधन, राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीति और रोजगार आधारित प्रोत्साहन इसे इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बना सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल यूनिट्स के विस्तार से छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना है। राज्य जिस प्रकार इस क्षेत्र को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सेंट्रल इंडिया के एक प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है।

तकनीक और नवाचार में केंद्र देगा सहयोग

गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने विशेष रूप से आधुनिक तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर में नई संभावनाओं के विस्तार के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग तेजी से बदल रहा है और आधुनिक तकनीक तथा नवाचार इसकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं। केंद्र सरकार इस दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रयासों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में ऐसा टेक्सटाइल इको-सिस्टम विकसित करना है, जिसमें निवेश और रोजगार के साथ स्थानीय कौशल, पारंपरिक वस्त्र कला, आधुनिक डिजाइन और तकनीक का समन्वय हो। नई औद्योगिक नीति के प्रोत्साहन, नवा रायपुर में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण और छप्थ्ज् जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के माध्यम से छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में टेक्सटाइल और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में अपनी जगह बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों के नाम लिखा ये पत्र…

Next Post

आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

Related Posts

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों के नाम लिखा ये पत्र…
छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों के नाम लिखा ये पत्र…

September 5, 2026
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…

September 5, 2026
मुख्यमंत्री साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति…

September 5, 2026
माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…
छत्तीसगढ़

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, प्रदेश लगा रहा दांव…

September 4, 2026
प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी 3630 कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू…

September 4, 2026
महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…
छत्तीसगढ़

महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही भारी छूट…

September 4, 2026
Next Post
आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

September 5, 2026
आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

September 5, 2026
गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…

गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…

September 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

September 5, 2026
आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

September 5, 2026
13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…
सामान्य

13 साल का इंतजार खत्म झीरम घाटी हमले में 10 आरोपियों पर आज फैसला, पूरे प्रदेश की…

by NBTV24
September 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े करीब 13 साल पुराने मामले में आज 5 सितंबर 2026 को बड़ा...

Read more
आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

आज MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

September 5, 2026
गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…

गिरिराज सिंह से मिले CM विष्णुदेव साय, प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा; बड़े पैमाने पर रोजगार की तैयारी…

September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों के नाम लिखा ये पत्र…

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों के नाम लिखा ये पत्र…

September 5, 2026
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय…

September 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com