छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनमें सीएम साय का बैठक, अरुण साव का श्री नगर दौरे से वापसी विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट बैठक और विधानसभा का विशेष सत्र शामिल हैं।
विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन का होगा. विशेष सत्र में सरकार विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी, साथ ही नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का समर्थन नहीं करने पर प्रस्ताव लाएगी.
मुख्यमंत्री करेंगे महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 तक कई बैठकों में शामिल होंगे. इस कड़ी में सीएम सुबह 11:30 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे. जिसके बाद दोपहर 12:15 बजे श्रम विभाग की बैठक होगी, साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का दोपहर 03:30 को समीक्षा करेंगे. फिर 4 बजे सीएम साय कार्यालनीय कार्य करेंगे, और आखिर वह शाम 05:25 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
29 अप्रैल को कैबिनेट बैठक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की 29 अप्रैल को अहम बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता सीएम विष्णु देव साय करेंगे, सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी. जहां पर राज्य के अहम मुद्दों पर बड़ा फैसला हो सकता है. इसके अलावा नीतिगत फैसलों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी.
श्री नगर दौरे से लौटेंगे डिप्टी सीएम साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय श्री नगर दौरे से छत्तीसगढ़ लौटेंगे. बता दें कि डिप्टी सीएम साव केंद्रीय खेल मंत्रालय के खेल चिंतन शिविर में शामिल हुए, आज शाम 06:10 को वह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इस शिविर में देशभर के खेल मंत्री शामिल हुए, इस दौरान खेल चिंतन शिविर में खेल नीति को लेकर चर्चा हुई है.













