रायपुर :-* विष्णुदेव साय सरकार ने जशपुर में कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कॉफी ज़ोन का विकास किया। कॉफी प्रोसेसिंग यूनिट्स, ब्रांडिंग एवं एक्सपोर्ट हब की योजना बनाई। स्टार्टअप और MSMEs को कॉफी उत्पादों के निर्माण में जोड़ने का प्रयास। ये योजना जशपुर को ‘जशपुर कॉफी’ ब्रांड के तहत अंतरराष्ट्रीय कॉफी बाजार से जोड़ेगी।
सांस्कृतिक विरासत का वैश्वीकरण जशपुर की जनजातीय परंपराएं जैसे सरहुल, करमा, नाचा और लोक नृत्य विदेशी पर्यटकों को लुभाने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि वार्षिक ‘जशपुर फेस्टिवल’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाए। जनजातीय वस्त्र, संगीत, शिल्पकला का डिजिटल प्रदर्शन कर इन्हें अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए।






