• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

इस फार्मूले’ पर कांग्रेस करेगी इन राज्यों में विस्तार,लोकसभा चुनाव से पहले चलेगा ‘मेगा आपरेशन’…

NBTV24 by NBTV24
December 17, 2023
in आज, मध्यप्रदेश, राजनीति, लाइफस्टाइल, विदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जिस ‘फार्मूले’ को अपनाकर सियासी ताना बाना बुना है पार्टी अब उसी आधार पर लोकसभा चुनाव से पहले की बड़ी रणनीति बना रही है। बताया यही जा रहा है कि न सिर्फ जातिगत समीकरणों, बल्कि उम्र के लिहाज से भी युवाओं को मौका देने के लिए पार्टी में मंथन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अगले कुछ वक्त में ही देश के अलग-अलग बड़े हिंदी भाषी राज्यों में बदलाव करने वाली है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश की बनाई जाने वाली कार्यकारिणी में सभी सियासी समीकरणों को साधा जाना है। सियासी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई।

मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने के बाद पार्टी ने सबसे बड़ा फैसला मध्य प्रदेश के लिहाज से लिया। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पहले असमंजस इस बात पर बना था कि क्या कमलनाथ को पार्टी में बतौर अध्यक्ष आगे जारी रखा जाए या उनका रिप्लेसमेंट तय किया जाए। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के ही पक्ष में लगातार बने हुए थे। कई बैठकों के बाद जिस तरीके से जातिगत समीकरणों और उम्र को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया उससे अब आगे के राज्यों के रास्ते उसी पैटर्न पर खुल गए हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि जिस बैठक में मध्य प्रदेश के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा हुई उसमें यह तय किया गया कि सभी राज्यों में युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा रखी जानी है।

राजस्थान को लेकर आलाकमान को करनी पड़ रही मशक्कत

बैठक में इस बात पर भी मुहर लगी की लोकसभा चुनाव के नजरिए से अगले 30 दिनों के भीतर यह बड़े बदलाव कर लिए जाने चाहिए। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है जिन राज्यों में नेतृत्व का परिवर्तन होना है वहां पर पूरी राज्य कार्यकारिणी में नए सिरे से मध्य प्रदेश के पैटर्न को ही फॉलो किया जाए तो बेहतर होगा। पिछड़े, दलित और ओबीसी समेत सवर्णों को मजबूत हिस्सेदारी भी देनी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी या प्रदेश की वर्तमान कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर उत्तर भारत के सभी राज्यों में यह फॉर्मूला अपनाया जाना है। बैठक में शामिल कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक सूत्र बताते हैं कि मशक्कत मध्य प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राजस्थान को लेकर हो रही है।

दरअसल, राजस्थान में जिस तरीके से पार्टी आला कमान ने पर्यवेक्षकों को भेजा और उसके बाद कोई नतीजा नहीं निकला। उससे पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज भी है। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राजस्थान में अभी भी कांग्रेस की वही मशक्कत चल रही है जिसको लेकर चुनावों से पहले की प्रतिस्पर्धा थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लिए गए फैसले के तुरंत बाद राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी समेत नेता प्रतिपक्ष को घोषित किए जाने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के आपसी मनमुटाव के चलते ही व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही हैं। लेकिन आलाकमान की ओर से मिले निर्देश के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पैटर्न पर ही राजस्थान में भी बदलाव का पूरा खाका खींचा गया है। राजस्थान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहते हैं कि दो राज्यों की तरह राज्य में भी जल्द ही फैसला हो जाएगा।

इन राज्यों में पार्टी की कमजोरियां दूर करने के निर्देश

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिर्फ मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भी पार्टी की सभी कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर भारत के उन सभी राज्यों में मध्य प्रदेश में हुए बदलाव को एक बड़े परिवर्तन और उम्मीद के तौर पर देख रही है और उसी सियासी बिसात पर आगे की रणनीति बना रही है। यही वजह है कि इन सभी राज्यों में होने वाले कार्यकारिणी के पूरे बदलाव या फिर आंशिक बदलाव में मध्य प्रदेश का अक्स दिखना तय माना जा रहा है। पार्टी ने अगले दो हफ्ते के भीतर इन सभी राज्यों में कार्यकारिणी की पूरी रूपरेखा मांगी है। जिन राज्यों में हाल में ही कार्यकारिणी का गठन किया गया है उसका सियासी समीकरण समझते हुए आगे की रणनीति बनाई जा रही
है।

कमजोर-निष्क्रिय नेताओं के लिए आए ये निर्देश

कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पार्टी आला कमान की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कमजोर और निष्क्रिय नेताओं की सूची बनाकर उनको किसी दूसरी भूमिका में रखा जाए। क्योंकि उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के दौरान यह तय किया गया था कि पार्टी में ज्यादातर 50 साल से कम उम्र के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी में अभी तक उसका पूरी तरीके से पालन नहीं हो सका है। मध्य प्रदेश में दलित, ब्राह्मण और ओबीसी के कॉन्बिनेशन के साथ जिस तरीके से युवाओं को तरजीह दी गई है पार्टी नेता उसको जीत का फार्मूला मान रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की हाल में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल पार्टी के एक नेता बताते हैं कि उस बैठक में भी इस बात का जिक्र हुआ कि अगर एमपी फार्मूले पर ही सियासी विसात को बिछाया जाए तो लोकसभा चुनाव के नतीजे भी बेहतर हो सकते हैं।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsकांग्रेसछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीति
Previous Post

संसद की सुरक्षा में सेंध: ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने सांसदों-स्टाफ को कहा…

Next Post

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में बच्चों से की बात, खुश हुए नौनिहाल ,सवाल पूछे तो नौनिहालों ने बड़ी खुशी से दिया जवाब

Related Posts

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…
एजुकेशन

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

April 23, 2026
महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…
मध्यप्रदेश

महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…

April 21, 2026
बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…
राजनीति

बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…

April 21, 2026
गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…
मध्यप्रदेश

गैस कंपनियों और खाद्य विभाग ने बदला नियम शादी कार्ड पर नहीं, अब इनके नाम पर मिलेगा सिलिंडर…

April 19, 2026
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा…
राजनीति

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा…

April 18, 2026
आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*
राजनीति

आखिर क्या है ‘नंबर 16’ की पहेली संसद में जिक्र कर राहुल ने सरकार को घेरा; बोले- जल्द खुलेगा राज…*

April 17, 2026
Next Post

पीएम मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में बच्चों से की बात, खुश हुए नौनिहाल ,सवाल पूछे तो नौनिहालों ने बड़ी खुशी से दिया जवाब

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

April 23, 2026
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

April 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

April 23, 2026
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…
छत्तीसगढ़

नौकरी के साथ ‘नेतागिरी’ पर रोक, राज्य सरकार ने आचरण नियमों के पालन के लिए जारी किया कड़ा निर्देश…

by NBTV24
April 23, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– सरकार ने सभी शासकीय सेवकों के लिए आचरण नियमों के सख्त पालन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए...

Read more
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता से बदली जिंदगी की तस्वीर…

April 23, 2026
प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

प्रदेश के इन जिलों में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद, कलेक्टरों ने आदेश किया जारी…

April 23, 2026
PNG गैस कनेक्शन का बड़ा विस्तार 25 दिनों में 8000 घर जुड़ेंगे, दूसरे फेज में 15 हजार घरों का लक्ष्य…

PNG गैस कनेक्शन का बड़ा विस्तार 25 दिनों में 8000 घर जुड़ेंगे, दूसरे फेज में 15 हजार घरों का लक्ष्य…

April 23, 2026
जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई…

जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई…

April 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com