*मुंबई:-* मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी ने ये एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल शादाब खान के नाम से आया है. एफआईआर के मुताबिक धमकी 27 अक्टूबर को ईमेल के जरिए मिली। पुलिस ने कहा कि धमकी 27 अक्टूबर को शादाब खान नाम के व्यक्ति ने भेजी थी. पुलिस ने मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जान से मारने की धमकी की जानकारी उनके संज्ञान में आने के बाद शिकायत दर्ज की।











