नई दिल्ली:– कहते हैं सुबह की शुरुआत जैसी होती है, हमरा पूरा दिन भी वैसा ही होता है इसलिए हम सब सुबह की शुरुआत किसी पॉजिटिव सोच के साथ या फिर पॉजिटिव चीज को देखकर करते हैं।
वास्तुशास्त्र में भी कई ऐसी चीजों का वर्णन है, जिसे देखकर सुबह की शुतुआत की जाए, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। सारे काम सफल होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन साथ ही कई ऐसी चीजें भी है, जिसे सुबह उठते ही देख लिया जाए, तो पूरा दिन निगेटिव एनर्जी से भर जाता है। आइए जानते है कौन सी हैं वो चीजें।
आईना
सुबह उठते ही कई लोगों को शीशा देखने की आदत है। लेकिन वास्तु के मुताबिक यह बिल्कुल गलत तरीका है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सोकर उठते हैं, तो हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। माना जाता है कि चेहरे की सूजन और सुस्ती वाली ऊर्जा आईने के जरिए वापस हमारे अंदर प्रवेश करती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन और आलस बना रहता है। अगर आपको आईना देखना है, तो सबसे पहले उठें और चेहरा धोएं और फिर शीशा की तरफ निहारें।
पितरों की फोटो
अपने सुबह की शुरुआत अपने पितरों की तस्वीर देखकर बिल्कुल भी न करें। मान्यता है कि इससे आपका मन पूरा दिन अशांत रहेगा। इसके अलावा मानसिक तनाव की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। इससे बेहतर है कि आप सबसे पहले भगवान की तस्वीर को देखें और उनको प्रणाम करें।
टूटा हुआ सामान
जहां आप सोते हैं, ध्यान रखें कि आपके कमरे में बंद घड़ी या टूटी हुई वस्तुएं बिल्कुल भी ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी चीजों को अशुभ माना जाता है। मान्यतानुसार, इससे मानसिक तनाव सबसे ज्यादा बढ़ता है। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी कम होता है। कोशिश करें कि आप इन चीजों को सुबह उठते ही सबसे पहले न देखें। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा।
कैसे करें दिन की शुरुआत
उठते ही सबसे पहले आप अपने हथेलियों के दर्शन करें और इस मंत्र का उच्चारण करें।
“कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती l करमूले स्थिता गौरी मंगलं करदर्शनम्”
इसके बाद मुस्कुराते हुए अपने इष्ट देव का ध्यान करें। इसके बाद धरती को प्रणाम करें। फिर एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से पूरे होंगे।









