![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/01/images-7.jpeg)
नई दिल्ली: अक्सर शक में पति-पत्नी के बीच विवाद होता है, लेकिन शक के चलते पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसी हरकत कर डाली, जिसे लेकर लोग हैरान हैं। अब महिला की हरकत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पति पर शक होने के चलते पत्नी ने उनकी पेंट में लोहे की कुंड़ी लगाकर ताला लगा दिया। यह वह कुंड़ी है, जो लोगों के घरों के दरवाजों में लगी होती है। इस वीडियो को देखने के बाद महिला के दिमाग को सलाम कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी नीले कलर की टी-शर्ट और काले कलर का लोअर पहने हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक महिला भी गाउन पहने हुए नजर आ रही है। तभी महिला घर से बाहर जाने से पहले पति की पेंट में लोहे की कुंड़ी लगाकर ताला जड़ रही है। इसके बाद महिला चाबी और बैग लेकर चली जाती है।
दरअसल, इस वीडियो को यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है, जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।