• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

इन दो वजहों से फेफड़ों में भरता जा रहा है ‘जहर’, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

NBTV24 by NBTV24
June 16, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : फेफड़ों की बीमारियों का जोखिम दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और फेफड़ों का कैंसर इस महत्वपूर्ण अंग को प्रभावित करने वाली सबसे प्रमुख समस्याएं हैं। आंकड़े बताते हैं, हर साल लाखों लोगों की मौत फेफड़ों की बीमारियों के कारण हो जाती है। किसी भी उम्र के व्यक्ति को फेफड़ों की समस्या हो सकती है, इसलिए फेफड़ों की अच्छी देखभाल करना और इसे नुकसान पहुंचाने वाली आदतों से बचाव करते रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जीवनशैली की कई गड़बड़ आदतों को फेफड़ों के लिए हानिकारक माना जाता है। कुछ आदतें तो ऐसी हैं जो फेफड़ों में जहर भरने जैसी मानी जाती हैं। दुर्भाग्यवश देश में बड़ी आबादी इसकी शिकार है। आइए जानते हैं कि फेफड़ों के लिए कौन सी आदतें हानिकारक हैं जिससे सभी लोगों को दूरी बना लेनी चाहिए?

फेफड़ों की सेहत को लेकर बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं हमारे फेफड़े एक जटिल प्रणाली का हिस्सा हैं, जो ऑक्सीजन लाने और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालने के लिए हर दिन हजारों बार फैलते और सिकुड़ते हैं। फेफड़ों की बीमारी तब हो सकती है जब इस प्रणाली के किसी भी हिस्से में समस्या हो जाए। फेफड़े की बीमारियां दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। धूम्रपान, संक्रमण और प्रदूषण जैसे कई पर्यावरणीय कारक फेफड़ों को क्षति पहुंचा सकते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस अंग को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जिन्हें फेफड़ों के लिए जहर के जैसा माना जाता है।

धूम्रपान भर रहा है फेफड़ों में जहर

अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन का कहना है कि फेफड़ों के कैंसर और सीओपीडी जैसी गंभीर जानलेवा बीमारियों के लिए धूम्रपान प्रमुख कारक है। अस्थमा से पीड़ित लोगों में धूम्रपान की आदत अस्थमा अटैक को ट्रिगर कर सकती है या उन्हें बदतर बना सकती है। धूम्रपान न करने वाले लोगों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी से मरने की आशंका 13 गुना अधिक देखी जाती है।

सिगरेट आपके फेफड़े के ऊतकों को प्रभावित करते हैं जिससे फेफड़ों की सामान्य कार्यप्रणाली बाधित हो जाती है। सिगरेट के हर कश में 7,000 से ज़्यादा रसायन होते हैं जिसमें कार्बन मोनोऑक्साइड भी शामिल है। लंबे समय तक इन रसायनों के संपर्क के कारण फेफड़े गंभीर रोगों का शिकार होते जाते हैं।

प्रदूषकों से रहें सावधान

धूम्रपान की ही तरह प्रदूषण वाली जगहों पर रहना भी सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इनडोर और आउटडोर प्रदूषक फेफड़ों की बीमारी का कारण बन सकते हैं। कभी-कभी कुछ प्रदूषकों से बचना मुश्किल हो सकता है, खासकर अगर आप खराब वायु गुणवत्ता वाली जगहों पर रहते हैं तो इससे जोखिम और भी बढ़ जाता है।

प्रदूषित हवा में कई प्रकार के रसायनों का मिश्रण होता है जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं।

फेफड़ों की समस्याओं के लिए ये जोखिम कारक भी खतरनाक

फेफड़ों की समस्याओं के लिए कई जोखिम कारक हैं जिनपर ध्यान देना और बचाव के लिए उपाय करते रहना जरूरी है।
अधिक वजन या मोटापा होना।
फेफड़ों की समस्याओं का पारिवारिक इतिहास होना।
गंभीर वायरल श्वसन संक्रमण और एलर्जी का जोखिम।
उच्च रक्तचाप वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaShri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaइन दो वजहों से फेफड़ों में भरता जा रहा है 'जहर'नई दिल्ली
Previous Post

18 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Next Post

गर्मियों में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है यूटीआई की समस्या, महिलाएं बरतें विशेष सावधानी

Related Posts

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी
सामान्य

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…
सामान्य

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

June 11, 2026
सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…
सामान्य

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…

June 11, 2026
आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…
सामान्य

आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

June 11, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…
सामान्य

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…
सामान्य

रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…

June 9, 2026
Next Post
गर्मियों में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है यूटीआई की समस्या, महिलाएं बरतें विशेष सावधानी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है यूटीआई की समस्या, महिलाएं बरतें विशेष सावधानी

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

June 12, 2026
बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

June 12, 2026
बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

by NBTV24
June 12, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर...

Read more
बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी

June 11, 2026
विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

June 11, 2026
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन…

June 11, 2026
प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

June 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com