• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम

NBTV24 by NBTV24
June 12, 2025
in छत्तीसगढ़
0
पुरखौती मुक्तांगन के सामने बनेगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि, CM बोले, कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की उस सोच को दर्शाता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की सुविधा, सम्मान और अधिकार सुरक्षित हों — तेज़, सरल और भरोसेमंद प्रणाली के माध्यम से। इसी कड़ी में प्रदेश के लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारियों की सीआर के लिए अब फाइलें पलटने का झंझट समाप्त हो गया है।कर्मचारियों की प्रोफाइल अब एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप पर अद्यतन (अपडेट) की जाएगी। इससे सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

नई व्यवस्था के अनुसार अब कर्मचारियों की प्रोफाइल को कार्मिक संपदा पोर्टल पर लोड और अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप और वेब पोर्टल विकसित किए गए हैं।संचालनालय कोष एवं लेखा की इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कर्मचारियों की सेवा संबंधी “कुंडली” को अद्यतन रखने में यह व्यवस्था अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। हालाँकि 2019 से कार्मिक संपदा मॉड्यूल का उपयोग किया जा रहा है, किंतु यह नवीन डिजिटल प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी त्वरित व सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराएगा।

संचालक कोष एवं लेखा श्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह पाया गया है कि कार्मिक संपदा पोर्टल पर अधिकांश कर्मचारी अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, जिसके कारण सेवानिवृत्ति के समय उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्मिक संपदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख की होती है, लेकिन इसमें समय लगने के कारण असुविधाएँ उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप विकसित किया गया है, जो कर्मचारियों को स्वयं लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है।

अब सेवा संबंधी जानकारी, नामिनी परिवर्तन, बैंक खाता परिवर्तन आदि के लिए कार्यालय प्रमुख पर निर्भरता नहीं रहेगी, जिससे अनावश्यक विलंब की स्थिति में भी कमी आएगी। स्थानांतरण, वेतन निर्धारण, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रगति सुनिश्चित होगी। साथ ही सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ जैसे पेंशन, जीपीएफ, उपादान, अवकाश नगदीकरण आदि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संभव होगा, क्योंकि संबंधित डेटा अद्यतन रहेगा।

कार्मिक संपदा एप से मिलेंगे ये प्रमुख लाभ कर्मचारियों से प्राप्त सेवा संबंधी आवेदनों का निपटारा सक्षम अधिकारी समयबद्ध तरीके से कर सकेंगे। मॉड्यूल के अद्यतन होने से वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याएँ कम होंगी। कर्मचारी एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप या वेब एप्लिकेशन पर लॉगइन कर जानकारी स्वयं अपडेट कर सकते हैं।

Tags: a big step towards e-governance under the leadership of Vishnudev SaiEmployees' 'Kundali' on mobile appHindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आवास योजना ग्रामीण न सिर्फ जरूरतमंदों को पक्का मकान दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी नया ठौर और आत्म-सम्मान दे रही:मुख्यमंत्री साय

Next Post

नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण!शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Posts

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
छत्तीसगढ़

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
छत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

March 13, 2026
अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
छत्तीसगढ़

अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

March 12, 2026
बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
छत्तीसगढ़

बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

March 12, 2026
प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

March 12, 2026
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में ये राज्य देश में अव्वल…

March 11, 2026
Next Post
नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण!शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण!शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

March 13, 2026
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
सामान्य

इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

by NBTV24
March 13, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब...

Read more
अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

March 13, 2026
जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…

March 13, 2026
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

March 13, 2026
कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

March 13, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com