छत्तीसगढ़ :– राजनांदगांव जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। जिले में 794 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 6 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर) में आयोजित होगा, जहां पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन
रोजगार मेला 6 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में कुल 8 कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती करेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
कई पदों पर होगी भर्ती
मेले में फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, केयरटेकर, होटल मैनेजमेंट, वीडियो एडिटर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। कुछ पदों के लिए केवल पुरुष या केवल महिला उम्मीदवारों की पात्रता तय की गई है।
अलग-अलग कंपनियों के अवसर
इस रोजगार मेले में सुरक्षा सेवाएं, हेल्थकेयर, एजुकेशन, इलेक्ट्रिकल और अन्य सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। कई पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, जिससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के विकल्प मिलेंगे।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।












