*रतनगवां:-* कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी रतनगवां में श्री राधा कृष्ण खेल समिति द्वारा अंतर्राज्यीय बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में राज्य के कोने-कोने से खिलाड़ी भाग लेंगे आयोजित कार्यक्रम का कल होगा शुभारम्भ एवं 27 जनवरी को समापन किया जाएगा कुल 16 खेल टीमों द्वारा वॉलीबॉल खेला जाएगा समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है ताकि इस वर्ष भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता को भव्य रूप दिया जा सके 27 जनवरी को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि मऊगंज कलेक्टर जय श्रीवास्तव होंगे।











