नई दिल्ली:– इस समय केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा आठवें वेतन आयोग को लेकर ही की जा रही है। हर कर्मचारी बस यही सोच रहा है कि नया पे मैट्रिक्स लागू होने के बाद हर महीने मिलने वाली सैलरी आखिर कितनी बढ़ोत्तरी होगी। अभी तक सरकार की तरफ से कोई फाइनल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन पुराने पैटर्न को देखकर एक अंदाजा जरूर लगाया जा रहा है इसी के आधार पर चलिए समझते हैं कि 2026 से 2027 में आपकी टेक हम सैलरी किस रेंज तक बढ़ सकती है। और अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों को कितना पैसा मिलेगा।
फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का मोटा हिसाब लगाया जाता है। फिटमेंट फैक्टर ही वह नंबर होता है जिससे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी को निकाला जाता है। आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.5 से 2.8 के बीच रह सकता है लेकिन अभी यह सिर्फ अनुमान है। मान लीजिए आपकी मौजूद सैलरी ₹35,400 है और फिटमेंट फैक्टर 2.6 माना जाए तो नई बेसिक सैलरी करीब ₹92,000 के करीब पहुंच जायेगी।
सातवें वेतन आयोग में हर कर्मचारी को एक पे लेवल दिया गया है। लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक अलग-अलग बेसिक सैलरी तय की गई है। जैसे लेवल 3 में बेसिक सैलरी करीब ₹21,700 है, वही लेवल 6 में ₹35,400 और लेवल 10 में 56 हजार 100 है, वही आपकी मौजूदा बेसिक होती है और इसी पर पूरा नया कैलकुलेशन किया जायेगा।
बता दे कर्मचारियों की सैलरी तीन बड़े फैक्टर पर टिकी होती है। पहले बेसिक सैलरी, दूसरा हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और तीसरा ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) नया पे मैट्रिक्स लागू होते ही सबसे पहले बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी और उसी के हिसाब से आपकी बाकी अलाउंस भी अपने आप ही बढ़ जाते हैं। 8th पे कमीशन में भी सैलरी स्ट्रक्चर लगभग वही रह सकता है जो सातवें वेतन आयोग में था।
जब नई बेसिक सैलरी तय हो जाती है तो उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को जोड़ा जाता है। हाउस रेंट अलाउंस शहर के हिसाब से कर्मचारियों को दिया जाता है। मेट्रो शहर में यह 24% दिया जाता है वहीं बड़े शहरों में 16% और छोटे शहरों में 8% तक HRA दिया जाता है। यदि आपकी नई बेसिक ₹92,000 के करीब है और आप मेट्रो शहर में रहते हैं तो HRA करीब ₹22,000 तक हो जायेगा।
ट्रांसपोर्ट अलाउंस से भी सैलरी में अच्छी बढ़त
ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी पे लेवल और शहर के हिसाब से दिया जाता है मेट्रो शहरों में लेवल 6 जैसे कर्मचारियों को करीब ₹3,600 रुपए ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाता है ज्यादा पे लेवल वालों के लिए यह रकम और भी अधिक हो सकती है फिलहाल इस अनुमान में DA को ट्रांसपोर्ट अलाउंस में नहीं जोड़ा गया है क्योंकि नया आयोग जैसे ही लागू होगा DA फिर से जीरो से शुरू हो जाएगा।
कुल कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी?।
यदि हम लेवल 6 के मेट्रो शहर में रहने वाले कर्मचारी की सैलरी की बात करें तो नई बेसिक करीब 92 हजार रुपए हो सकती है इसमें HRA जोड़ने पर सैलरी करीब ₹22,000 बढ़ जाएगी और ट्रांसपोर्ट अलाउंस करीब ₹3,600 रुपए जोड़ा जाएगा इस तरह कुल ग्रॉस सैलेरी करीब ₹1,17000 के आसपास तक हो सकती है। क्रॉस सैलरी में कुछ कटौती होती है सबसे बड़ी कटौती एनपीएस की की जाती है जो बेसिक सैलरी का करीब 100% होता है इसके अलावा हेल्थ स्कीम और थोड़ा बहुत टैक्स भी कटता है इन सब के बाद लेवल 6 के कर्मचारी की टेक होम सैलेरी करीब लाख 5 हजार से 1 लाख 7 हजार के बीच रह सकती है। बता दे कि यह पूरा कैलकुलेशन सिर्फ एक अनुमान है जिससे कर्मचारियों को कोई यह समझने में सहायता प्राप्त होती है की सैलरी स्ट्रक्चर कैसे बदल सकता है।
कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग?
पुराने रिकॉर्ड को देखें तो नया पे कमिशन लागू होने में टाइम लगता है। सुनने में आ रहा है, कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 में नहीं बल्कि 2027 में लागू हो सकती हैं। तब तक केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से ही सैलरी और महंगाई भत्ता मिलता रहेगा, वही देरी होने पर एरियर मिलने की पूरी संभावना लग रही है।













